इंदौर के महू से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। जहां एक कार पल भर में आग का गोला बन गई और उसमें बैठा मासूम जिंदा गया। 4 साल के चिराग की इस दर्दनाक ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है। जहां शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे इंदौर खंडवा रोड पर सेल सिटी के सामने खड़ी एक Swift कार में अचानक आग लग गई। कार में 4 साल का चिराग बैठा हुआ था जो अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घर से निकला था।
संजय पास ही एक डीजे गाड़ी को रिपेयर कर रहे थे। तभी अचानक उनकी कार से धुआं उड़ता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।
कोई पानी फेंक रहा था तो कोई मिट्टी डालकर लपटों को काबू में करने की कोशिश में लगा था। लेकिन आग इतनी थी कि कोई भी कार के पास नहीं जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मासूम चिराग की मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक तौर पर पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आज सुबह इंदौर ग्रामीण के सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर खंडवा रोड पर एक कार में आग लग गई थी और घटना इस प्रकार है कि कान कनाड एक एरिया है।
वहां पे एक डीजे की गाड़ी खराब हो गई थी और उसको सुधारने के लिए राला मंडल क्षेत्र के रहने वाले संजय भाड़िया ये गए थे अपनी कार से और साथ में इनका एक तीन साल छ महीने का बच्चा था जिसका नाम चिराग बताया गया है। बच्चे को यह गाड़ी में ही वहां छोड़ के पीछे मेन रोड पर ही यह गाड़ी जो डीजे की गाड़ी है उसको सुधारने लगे और अचानक ये तीन चार लोग लोगों ने देखा कि कार में धुआं उठ रहा है और ये कार के पास तक दौड़ कर पहुंचे तो कार के डोर लॉक हो चुके थे उसमें आग लग गई थी।
इन्होंने जैसे तैसे उसके कांच फोड़ के बच्चे को निकाला लेकिन तब तक बच्चे की दुखद कार में जलने से हो गई थी। सिमरॉल पुलिस ने मार्ग पंजीबद्ध करके और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और इस तरह के हादसे हम सब लोगों के लिए सबक है कि कभी भी कार में हमें छोटे बच्चों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। सिमरॉल पुलिस इसमें आगे इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
फिलहाल एक छोटी सी चिंगारी और सब कुछ खत्म। इंदौर के महू की यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि वाहनों की सुरक्षा और सावधानी में जरा सी चूक कितना बड़ा हादसा बन सकती है।
