इंडिगो फ्लाइट के लिए छोटा पड़ा रनवे, फंसे 173 यात्री |

इंडिगो फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के लिए रनवे ही छोटा पड़ गया। इस दौरान विमान ने हवा में ही चार चक्कर लगाए। जब रनवे छोटा पड़ गया तो यात्रियों की सांसे अटक गई। 173 यात्री फ्लाइट में ही अटक गए।

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर यह बड़ी खबर हम आपको बता रहे हैं। विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा। लैंडिंग में इतनी दिक्कत आई कि विमान को हवा में चक्कर लगाने पड़े। लैंडिंग के लिए रनवे छोटा पड़ गया।

यह घटना हुई पटना एयरपोर्ट पर। दरअसल दिल्ली के पटना आ रही विमान संख्या 62482 जब टेक ऑफ कर रही थी तब विमान के पायलट को रनवे पर सही टचिंग पॉइंट नहीं मिल सका। जिसकी वजह से लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद विमान ने फिर ऊपर की तरफ उड़ान भरी। इस दौरान विमान को हवा में कम से कम चार चक्कर लगाने पड़े। जब विमान हवा में घूम रहा था तो यात्रियों की सांसे अटक रही थी।

इस विमान में 173 यात्री दिल्ली से पटना आ रहे थे। हालांकि विमान के क्रू मेंबर ने सही वक्त पर अनाउंस करके सभी यात्रियों को धैर्य रखने की बात कही। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान ने निर्धारित टच डाउन ज़ोन को पार कर लिया था।

वहीं एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार जब विमान ने लैंडिंग की तब उसके मुख्य लैंडिंग गियर ने रनवे को टच किया। लेकिन विमान तय स्थान से आगे निकल गया। आगे का रनवे सीमित तय होने की वजह से पायलट ने वक्त में थ्रोटलल लगाकर विमान को फिर से हवा में उड़ा लिया। पायलट की समझ से यह हादसा होने से टल गया।

उन्होंने फौरन गो अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवाया। आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। फिलहाल पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2072.64 मीटर है। जबकि कम से कम 2438 मीटर होनी चाहिए।

यही वजह है कि इसको बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनोगेशन भी किया था जो लगभग 1200 करोड़ की लागत से बना है।

अब आपको बताते हैं कि रनवे ओवरशूट क्या होता है। जानकारों के अनुसार विमान रनवे के अंत से पहले रुकने में सफल नहीं हो पाता और रनवे के अंत से ज्यादा आगे निकल जाता है। यानी कि विमान रनवे की निर्धारित सीमा को पार कर जाता है। और इंडिगो की फ्लाइट के साथ भी यही हुआ था। जिसकी वजह से विमान में सवार 173 यात्रियों की सासे अटक गई थी। लेकिन पायलट की सूझबूझ की वजह से इस बड़े हादसे को होते-होते टाल दिया गया और सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं।

Leave a Comment