भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन में उनके समक्ष की स्ट्रामर ने हस्ताक्षर किए। एफटीए के तहत ब्रिटेन भारत के करीब 99% उत्पादों पर टेरिफ को जीरो लेवल तक लाएगा। जबकि भारत ब्रिटेन के 90% प्रोडक्ट्स पर टेरिफ घटाएगा। इससे ब्रिटेन के स्कॉच विस्की कारे से लेकर ब्रांडेड मेकअप का सामान और कुछ खाद्य उत्पाद सस्ते होंगे।
भारत के टेक्सटाइल रत्न आभूषण इंजीनियरिंग से लेकर ऑटो सेक्टर को नया किफायती बाजार मिलेगा। पहली सस्ती होगी। ब्रिटेन के पर टैिफ 150 से अभी 75 और एक दशक में 40% रह जाएगा। यानी 3000 की बोतल ₹1200 की हो जाएगी। ₹4000 कीमत वाली जिन की बोतल ₹1600 में मिलेगी। दूसरा कारें सस्ती होंगी। निशान टोयोटा से लेकर लग्जरी कारें लोटस जैगुआर रोल्स-रॉयस लैंड रोवर जैसी कारें सस्ती होंगी।
इन पर टेरिफ 100% से घटकर 10% पर आएगा। अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत बड़े सेलिब्रिटीज रोल्स-रॉयस जैसी कारों के शौकीन रहे हैं। लेकिन टेरिफॉर हैवी ड्यूटी बड़ा मुद्दा रहा है। तीसरा ब्रांडेड कॉस्मेटिक सामान सस्ता होगा। ब्रिटेन के ब्रांडेड कॉस्मेटिक कंपनी लश, द बॉडी शॉप, रिमे लंदन के सौंदर्य उत्पाद सस्ते होंगे।
ब्रिटेन ने भारतीय मेकअप ब्रांड्स mसन और nका से साझेदारी भी की है। इन पर टेरिफ 100% से घटकर 10% पर आएगा। इससे भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो अन्य कंपनियां भी दाम घटाने को मजबूर होंगी। चौथा चॉकलेट बिस्किट सस्ते होंगे। भारत ब्रिटेन के खाद्य उत्पादों जैसे चॉकलेट बिस्किट आदि पर भी टेरिफ घटाकर न्यूनतम करेगा। फूड युनिलीवर और लंदन डेयरी ब्रिटेन की बड़ी फूड प्रोडक्ट्स कंपनियां हैं। मुख्यता भारतीय कंपनी ब्रिटानिया इंडस्टरीज ने भी चीज घी और पनीर जैसे उत्पादों के लिए दूसरी कंपनियों से करार दिया है।
इससे ब्रांडेड कंपनियों के डेयरी उत्पाद सस्ते होंगे। पांचवा भारतीय कपड़ों के लिए नया बाजार। भारत के कपड़ों और अन्य परिधानों पर ब्रिटेन अभी 8 से 12% टेरिफ लगाता है जो अब खत्म हो जाएगा। इससे बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले ब्रिटेन में भारतीय कपड़े ज्यादा सस्ते होंगे। तिरुपुर सूरत से लेकर लुधियाना तक टेक्सटाइल इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। छठा भारतीय युवाओं को रोजगार के मौके। ब्रिटेन भारत के सर्विस सेक्टर के लिए नियमों में ढील देगा। कम अवधि के रोजगार के लिए भारत से आने वाले युवाओं को छूट मिलेगी। उनके लिए सोशल सिक्योरिटी टैक्स जैसी जरूरतें नहीं होंगी।
इससे योग शिक्षा, शेप म्यूजिशियन और अन्य कामों में लगे युवा आसानी से ब्रिटेन जा पाएंगे। सातवां रत्न आभूषण से चमड़ा उद्योग को नया बाजार। भारत के रत्न आभूषण, चमड़ा उत्पादों को ब्रिटेन में नया बाजार मिलेगा। उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इससे सोने चांदी के आभूषण और चमड़े के उत्पाद ब्रिटेन में सस्ते होंगे। कानपुर, आगरा से लेकर सूरत मुंबई तक इन उद्योगों को फायदा मिलेगा। आठवां इंजीनियरिंग और ऑटो उत्पाद सस्ते। ब्रिटेन भारत निर्मित मशीनरी इंजीनियरिंग टूल्स, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क खत्म करेगा। वहां भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे। इससे भारत के लिए ब्रिटेन और यूरोपीय इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन में पहुंच बेहतर होगी। पुणे, चेन्नई से लेकर नोएडा, गुरुग्राम तक राहत होगी। भारतीय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन निर्माताओं को भी राहत मिलेगी।
नवा, आईटी और पेशेवर सेवाएं सस्ती होंगी। ब्रिटेन भारत के आईटी और पेशेवर सेवा क्षेत्र में वीजा नियमों में ढील देगा। इससे इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट और अकाउंटिंग जैसे सेक्टर में भारतीय पेशेवरों के लिए ब्रिटेन में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आईटी फाइनेंस, लॉ और हेल्थ केयर में 60 हजार से ज्यादा नए रोजगार अगले 5 साल में पैदा होंगे। 10वां चाय से लेकर बासमती तक निर्यात बढ़ेगा।
भारत के कृषि और खाद्य उत्पादों का ब्रिटेन में निर्यात सस्ता होगा। इसमें बासमती चावल, प्रीमियम चाय पत्ती, मसाले और समुद्री उत्पाद पर ब्रिटेन आयात शुल्क खत्म करेगा। केरल, बंगाल से लेकर असम और गुजरात तक इसका फायदा देखेगा। केमिकल और ऊर्जा से लेकर प्लास्टिक तक भारत के इंडस्ट्री को राहत मिलेगी।