सलमान खान के 43 साल के ऑनस्क्रीन भाई का निधन, दाने-दाने को मोहताज एक्स-बीवी। मांगी भाईजान से मदद।

सलमान के दिवंगत दोस्त की एक्स बीवी ने लगाई मदद की गुहार। महज 43 की उम्र में दुनिया छोड़ गया था सलमान का ऑन स्क्रीन भाई। पैसों की तंगी झेल रही है एक्स बीवी। तो अब बच्चों के लिए भाईजान से की मदद की अपील। यह चेहरा तो आप सभी पहचानते होंगे। जी हां, फिल्म वांटेड में सलमान खान के भाई का रोल निभाने वाले यह हैं एक्टर इंद्र कुमार, जो आज हमारे बीच इस दुनिया में मौजूद नहीं है। 8 साल पहले 28 जुलाई 2017 को इंद्र कुमार का निधन हो गया था। इंद्र कुमार को दिल का दौरा पड़ा था और वह नींद में ही के मुंह में समा गए थे

हालांकि अब निधन के 8 साल बाद एक बार फिर इंद्र कुमार का नाम सुर्खियों में छाया है और वजह है उनकी पहली बीवी की मदद की अपील। जी हां, दिवंगत एक्टर इंद्र कुमार की पहली बीवी सोनल करिया ने लगाई है मदद की गुहार। वो भी इंद्र कुमार के पुराने और अच्छे दोस्त सलमान खान से। सबसे पहले तो आपको बता दें कि सिर्फ 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर जाने वाले इंद्र कुमार ने तीन शादियां की थी। सोनल खरिया इंद्र कुमार की पहली पत्नी थी। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।

लेकिन यह रिश्ता महज 5 महीने ही टिक पाया था। शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही दोनों नेतलाक ले लिया था। हैरानी की बात तो यह है कि उस वक्त सोनल प्रेग्नेंट थी और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। इंद्र कुमार से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी सोनल करिया का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सोनल अपने बच्चों के लिए सलमान से मदद की गुहार लगा रही हैं।

सोनल का कहना है कि पिता की निधन और दूसरी शादी के टूटने के बाद वह इन दिनों फाइनेंशियल प्रॉब्लम से गुजर रही हैं। उन्हें बच्चों के लिए सलमान की हेल्प की जरूरत है। इंटरव्यू में सोनल ने अपनी स्ट्रगल के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी लाइफ में काफी स्ट्रगल चल रहा है। अपडाउन हो रहा है। मुझे फाइनेंसियली बहुत इशू हो रहा है क्योंकि पापा ने इतनी सेविंग्स छोड़ी नहीं थी। इंद्र की तरफ से कुछ हुआ नहीं। दूसरी शादी की वहां से भी कुछ नहीं हुआ। तो अब बहुत स्ट्रगल चल रहा है। पहले जैसा काम नहीं मिल रहा है। मेरे बच्चे हैं। दोनों बच्चों के भी काफी इश्यूज चल रहे हैं। इसके आगे सोनल ने अपने दिवंगत पति इंद्र कुमार के करीबी दोस्त रहे सलमान से मदद की गुहार लगाते हुए काम मांगा है। सोनल ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सलमान जी थोड़ा सा काम मिल जाए मुझे।

आपके रेफरेंस से तो मेरे बच्चों की भी भलाई हो जाएगी। इतना स्ट्रगल जो ज्यादा कर रही हूं वो थोड़ा कम हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत अभिनेता इंद्र कुमार को 90 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाना जाता था। लगातार हिट देकर वो स्टार बन गए थे। यहां तक कि बॉलीवुड के प्रेम यानी कि सलमान खान की स्टारडम को भी वह टक्कर देने लगे थे।

लेकिन फिर इंद्र कुमार के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका फिल्मी करियर तो चौपट हुआ ही। साथ ही उनकी निजी जिंदगी में भी एक के बाद एक कई तूफान आए। इंद्र कुमार ने तीन शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने अपने मेंटोर राजू करिया की बेटी सोनल करिया के साथ की थी।

हालांकि यह शादी सिर्फ 5 महीने ही चल पाई थी। सोनल से अलग होने के 5 साल बाद इंद्र ने कमलजीत कौर नाम की महिला से शादी की थी। इंद्र की यह शादी भी ज्यादा नहीं चली। सिर्फ 2 महीने में ही इंद्र कुमार ने कमलजीत कौर से तलाक ले लिया था। साल 2013 में इंद्र कुमार ने तीसरी बार घर बसाया। इंद्र कुमार ने पल्लवी श्रॉफ के साथ तीसरी शादी की थी और शादी के अगले ही साल इंद्र बेटी के पिता भी बन गए थे।

हालांकि उसी साल इंद्र कुमार केस में भी फंस गए थे। जिसकेबाद उनके पास ना तो कोई दोस्त बचा था ना करियर और ना ही पैसे। साल 2017 में इंद्र कुमार का निधन दिल के दौरे की वजह से हो गया था। वह नींद में ही चल बसे थे।

Leave a Comment