पुलिस की पहुंच से दूर धर्मेंद्र का गुनहगार ना सामने आई पहचान ना हुआ कोई गिरफ्तार से लीक हुआ था देओल परिवार का बेहद भावुक वीडियो चोरी से वीडियो बनाकर शख्स ने इंटरनेट पर किया था वायरल पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश जैसा कि सब जानते हैं कि इस वक्त पूरा देओल परिवार जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। परिवार के मुखिया और हर दिल अजीज धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही है।
कई दिन तक अभिनेता का इलाज बीच कैंडी हॉस्पिटल में चला लेकिन बाद में परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला लिया और अब धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही हो रहा है। सनी और बॉबी ने पापा के लिए अपने घर में ही रूम बनवा लिया है। लेकिन गुरुवार को उस वक्त सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई जब धर्मेंद्र और देओल परिवार का एक बेहद भावुक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को हम देओल परिवार की निजता का सम्मान करते हुए नहीं दिखा रहे हैं। लेकिन बता दें कि इस वीडियो में सनी और बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर का इमोशनल ब्रेकडाउन देखा गया।
जब धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से उनके घर में शिफ्ट किया गया तब पति की हालत देख प्रकाश कौर बिलख-पिलख कर रो पड़ी थी। वो बार-बार भगवान से धर्मेंद्र को ठीक करने की गुजारिश कर रही थी तो सनी देओल अपनी मां को संभालते और सहारा देते नजर आए।
लेकिन किसी शख्स ने देओल परिवार के इस बेहद भावुक और निजी पलों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हद तो यह हुई कि इस वीडियो को उस शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया जिसके बाद वो प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। वीडियो वायरल हुआ तो तहलका मच गया।
जहां कई चाहने वाले वीडियो में धर्मेंद्र की पहली बीवी को रोता बिलखता देख इमोशनल हो गए। तो वहीं कई लोग भड़क पड़े और वीडियो को शेयर ना करने की अपील करने लगे। साथ ही साथ मांग उठने लगी कि देओल परिवार का चोरी से निजी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए और फिर शाम को ऐसी खबरें भी आने लगी कि मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस वीडियो को धर्मेंद्र के इलाज में जुटे एक हॉस्पिटल स्टाफ कर्मचारी ने ही चोरी से बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और उन्होंने जांच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि सच यह है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया है। मुंबई पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई है।
पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही है लेकिन किसी भी कर्मचारी को ना तो हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल ने एक और सख्त फैसला लिया है।
दरअसल गुरुवार सुबह सनी देओल अपने घर के बाहर खड़े और वीडियो बना रहे पेप्राज़ी पर बुरी तरह से दिखे थे। सनी ने मुश्किल वक्त में परिवार के भावुक पलों की मीडिया कवरेज पर ऐतराज जताया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने भी सख्त एक्शन लिया है। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने वहां मीडिया कर्मचारियों के रुकने और खड़े होने पर पाबंदी लगा दी है।
