32 की एक्ट्रेस का सड़ता रही बॉडी, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार! पिता ने तोड़ा बेटी से रिश्ता !

शॉकिंग निधन ने हिला दी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री। एक्ट्रेस के परिवार ने किया बॉडी लेने से इंकार। दो दिन से लावारिस घूम रहा फेमस एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर। अंतिम संस्कार से पिता भाई ने झाड़ा पल्ला। पिता ने कहा बॉडी के साथ आप जो चाहे करो। दो हफ्ते तक सड़ती रही थी फेमस एक्ट्रेस की बॉडी। अब यह शख्स करेगी अंतिम संस्कार। 32 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमायरा असगर अली की मौत से पड़ोसी देश से लेकर भारत में भी हड़कंप मच गया है। कारण है जिस तरह से उनके निधन की खबर का पता चला।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस हुमायरा कराची में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि मौत के बाद उनका शरीर दो हफ्तों तक सड़ता रहा और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई और अब उससे भी हैरान कर देने वाला वाक्या हुआ है। अस्पताल से एक्ट्रेस का शव लेने कोई नहीं आया। उनके परिवार ने उनके अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि दो दिन से हुमायरा का पार्थिव शरीर लावारिस घूम रहा है और पिता भाई ने भी अंतिम संस्कार से मना कर दिया। बता दें मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कराची में अकेले रहती थी। हुमायरा की फैमिली को पुलिस ने उनकी बॉडी ले जाने के लिए कांटेक्ट किया था। लेकिन हुमायरा के पिता ने बेटी की बॉडी लेने से इंकार कर दिया और जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सबके सामने आई, एक फैन ने एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार करने का जिम्मा उठाया। इनका नाम है मेहरबानो सेठी। मेहरबानों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

मेहरबानों ने दावा किया है कि उसने हुमायरा अजगर की बॉडी लेने के लिए क्लेम किया है। वो हुमायरा अजगर का पूरे रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार करेंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि भरा पूरा परिवार होने के बावजूद एक्ट्रेस हुमायरा असगर अली के अंतिम संस्कार को लेकर इतनी मुश्किलें क्यों आ रही हैं? तो पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमायरा के पिता और भाई ने उनकी बॉडी लेने से मना कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने पुलिस से कहा है कि उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमने उससे बहुत पहले सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। उसकी बॉडी के साथ अब चाहे जो करो हम उसे नहीं लेंगे। परिवार में किस बात को लेकर इतनी खटास आई इस बात की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

वहीं आपको बता दें हुमायरा 2018 से कराची के इत्तेहाद कमर्शियल के एक फ्लैट में अकेले रह रही थी। वो 7 साल से इसी अपार्टमेंट में रह रही थी। इसी अपार्टमेंट में एक्ट्रेस का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार 8 जुलाई को इस बात की पुष्टि की है। बता दें जब पुलिस उनके घर पहुंची थी तो दरवाजा ना खोलने पर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ने पर देखा कि एक्ट्रेस की डेड बॉडी वहां पड़ी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो हुमायरा की निधन 20 दिन पहले हो गई थी। उनकी बॉडी बहुत ही बुरी हालत में मिली या कहें बहुत हद तक सड़ चुकी थी।

आपको बता दें हुमायरा कई पाकिस्तानी शोज़ में काम कर चुकी हैं। उन्हें एआरवाई के रियलिटी शो तमाशा घर में भी देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 2015 में रिलीज हुई फिल्म जलेबी में भी काम किया। उन्हें वहां के लोग बहुत पसंद किया करते थे। हुमायरा की निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के साथ-साथ पूरी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Comment