ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती।

ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन की बिगड़ी तबीयत। आननफानन में करवाया गया हॉस्पिटल में भर्ती। 75 साल के राकेश रोशन ने इसी साल किया था रिटायरमेंट का ऐलान। अब सीनियर रोशन के में भर्ती होने की खबर ने फैंस को किया परेशान। जी हां, बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के परिवार से एक चिंताजनक खबर आई है। जिसने उनके तमाम चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। खबरें हैं कि ऋतिक के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर डायरेक्टर राकेश रोशन की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही है।

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सीनियर रोशन को आनन-फानन में हॉस्पिटलले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 साल के राकेश रोशन की तबीयत बुधवार 16 जुलाई को अचानक काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। राकेश रोशन के आईसीयू में एडमिट होने की खबरें जैसे ही फैली तो फैंस रितिक के पापा की मौजूदा हालत को लेकर चिंता में पड़ गए। वहीं अब रितिक की बहन सुनैना रोशन ने पापा की हेल्थ अपडेट दी है। सुनैना के मुताबिक राकेश रोशन की गर्दन की एंजियोप्लास्टी कीगई थी और अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सुनैना ने कहा कि हां पापा की गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई थी। लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं।

चिंता की कोई बात नहीं है। वह अब आराम कर रहे हैं। सुनैना ने बताया कि राकेश रोशन को आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालांकि अब वह पहले से काफी बेहतर हैं इसलिए उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक इस वक्त परिवार के सभी मेंबर्स उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी रोशन परिवार के साथ हॉस्पिटल में ही मौजूद हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 75 साल के राकेश रोशन ने इसी साल अपनी सेहत को देखते हुए फिल्म प्रोडक्शन से रिटायरमेंट का ऐलान किया था और अपनी मोटिवेटेड सफाई फिल्म क्रिश 4 की डायरेक्शन की कमान बेटे रितिक रोशन को सौंप दी थी। गौरतलब है कि राकेश रोशन को रियल लाइफ फाइटर कहा जाता है। वह कई बार मौत को मात दे चुके हैं।

बता दें कि साल 2000 में जब ऋतिक रोशन ने फिल्म का होना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म ने टिकट विंडो पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। तब की तरफ से राकेश रोशन को मिलनी शुरू हो गई थी। राकेश रोशन से फिल्म के मुनाफे में से हिस्सा देने की डिमांड की जा रही थी जिसे राकेश रोशन ने ठुकरा दिया था और नतीजन राकेश रोशन पर ने सरेआम चलवा दी थी। लगने के बाद भी राकेश रोशन की जान इस हमले में बाल-बाल बची थी।

इसके बाद राकेश रोशन कैंसर की चपेट में भी आ गए थे। साल 2018 में राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया था। इस जानलेवा बीमारी को भी राकेश रोशन ने लंबे इलाज के बाद मात दी थी।

Leave a Comment