दिल्ली की सड़को पर गरीब बच्चो के साथ हनी सिंह ने खाया खाना।

प्रसिद्ध रैपर और गायक यो हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गरीब बच्चों के लिए भोजन का इंतजाम करते हुए दिखाई देते हैं। हनी सिंह की इस दरियादिली को देखकर फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के बाहर का है।

हाल ही में हनी सिंह दिल्ली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें नोएडा के सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के बाहर देखा गया। जब उनकी नजर वहां बैठे गरीब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और हल्दीराम के रेस्टोरेंट से उनके लिए खाना मंगवाया।

हनी सिंह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उन्हें खाना खिलाते हुए नजर आए हैं। हनी सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद खुश हो गए और नाचने लगे हैं। इस दौरान मेट्रो स्टेशन के बाहर उनके फैंस की भीड़ भी इकट्ठा हो गई जो इस पल को अपने कैमरे में कैद करने लगी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग हनी सिंह की इस दरियादिली की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Comment