करण जौहर ने जानवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल को लेकर फिल्म बनाई होम बाउंड। इस फिल्म को लेकर करण जौहर कई सारे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी गए। इस फिल्म के लिए जानवी कपूर ने कैंस फिल्म फेस्टिवल का रेड कारपेट भी वॉक किया और पूरी होमबाउंड की टीम वहां पर मौजूद थी। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया गया। इनफैक्ट इस साल ऑस्कर्स के लिए भी इंडिया की तरफ से होम बाउंड का नाम ही भेजा गया।
हालांकि यह फिल्म शॉर्टलिस्ट भी नहीं हो पाई। अब यह जो फिल्म है करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की होम बाउंड ये फिल्म कोई अवार्ड तो नहीं ला पाई लेकिन हां शर्म जरूर लेकर आई है क्योंकि इस फिल्म पर कॉपी करने के आरोप लगे हैं। ये फिल्म जो ऑलरेडी एक आर्टिकल पर बेस्ड है। इस फिल्म के विजुअल्स हूबहू कॉपी किए गए हैं। एक शॉर्ट फिल्म दिहाड़ी से। 2021 में दो छोटी प्रोड्यूसर्स, राइटर्स ने इस फिल्म को बनाया था बहुत ही लिमिटेड बजट और बहुत ही लिमिटेड लोगों के साथ मिलकर।
आरोप है कि करन ने इस फिल्म के कई सारे सीन्स उसी शॉर्ट फिल्म से हूबहू कॉपी किए हैं। फ्रेम टू फ्रेम दोनों फिल्में सेम नजर आ रही है। अब इन दोनों वीडियोस को एक साथ देखकर लोग यही कह रहे हैं कि किसी और की की गई मेहनत और रिसर्च पर करण जौहर ने पैसा कमाने की कोशिश की। हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाए क्योंकि होम बाउंड सिर्फ चर्चा बनकर ही रह गई। होम बाउंड को कोई इनाम या अवार्ड तो नहीं मिला। हां, डोमेस्टिक लेवल पर होम बाउंड को भले ही फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर और उनका जो पूरा ग्रुप है उसके इन्फ्लुएंस की वजह से काफी अवार्ड्स दिए गए हो, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इस फिल्म के प्रमोशन के बावजूद यह फिल्म अपनी पहचान छोड़ने में नाकामयाब रही। और अब यह सामने आना कि होमबाउंड तो दिहाड़ी से कॉपीड है। इसके बाद तो इंडिया में भी ऑडियंस इस फिल्म को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रही है और करण जौहर को भी स्लैम कर रही है बुरी तरह कि इतने सालों से फिल्म इंडस्ट्री में है। इतना बड़ा प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं।
इतनी बड़ी फिल्में हमें उन्होंने दी है। तो फिर इस फिल्म में उन्हें कॉपी करने की कहां जरूरत पड़ी और अगर कॉपी किया तो उसे क्रेडिट देने में कहां दिक्कत थी? ऑलरेडी करण जौहर अपनी Dharma प्रोडक्शन का 50% हिस्सा बेच चुके हैं। और इसके बावजूद जब फिल्में कॉपीड होगी या हूबहू नकल की जाएगी.
फिल्मों के लिए असली क्रिएटिविटी नहीं लाई जाएगी तो फिर फिल्में चलेगी कहां से और कैसे पैसा बटोरेगी और अब तो फिल्म धुरंधर ने पैसों के रिकॉर्ड के मामले में फिल्मों को किस तरह से बनाया जाए उसके मामले में इतनी नई चीजें बता दी है क्रिएटिविटी का लेवल इतना हाई कर दिया है कि दूसरे फिल्म मेकर्स आलरेडी अपना सर पकड़ रहे हैं कि आखिर फिल्मों में क्या नया तरीका हम लेकर आएं
