जहन्नुम..लानत..हिंदू रॉकी की दुल्हन बनी हिना खान धर्म के रखवालों को लगी मिर्ची। बधाई की जगह मिले ताने!

हिना खान ने रॉकी संग रचाई शादी। हिंदू लड़के संग शादी पर उठे सवाल। हिना की शादी पर कट्टरपंथियों को लग गई मिर्ची। बोले आपके हस्बैंड ने इस्लाम कबूल किया? मुस्लिम होकर हिंदू से शादी। अस्तकफिरुल्लाह। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। कपल ने एक इंटिमेट सेरेमनी में अपनी मैरिज रजिस्टर की है। हिना ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी शादी की खबर सुनाई। एक तरफ जहां फैंस एक्ट्रेस को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें मुस्लिम होकर हिंदू लड़के से शादी करने पर ट्रोल कर रहे हैं और खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। शादी की तस्वीरों पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा हराम। दूसरे शख्स ने लिखा जहन्नुम में प्रीमियम सीट बुक करा लिए हो। दूसरे यूजर ने कमेंट किया मुस्लिम होकर हिंदू से शादी। अस्तकफिरुल्लाह। एक और ने लिखा यह कौन सी मुस्लिम थी? ड्रामेबाज थी।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करके हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया। एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी सेलेब्स तक भर-भर के बधाइयां दे रहे हैं। मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली हिना खान ने रॉकी जयसवाल संग कोर्ट मैरिज की है। रॉकी का ताल्लुक हिंदू धर्म से है। ऐसे में एक्ट्रेस की शादी पर नेटिजंस तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। खासकर उनके दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर। हिना खान और रॉकी जायसवाल साल 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 13 साल के रिलेशनशिप के बाद 4 जून 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

हिना खान अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस हसीना ने अचानक ही रॉकी जयसवाल के साथ अपनी वेडिंग फोटो शेयर कर शादी का ऐलान कर दिया। जहां दुल्हन के रूप में हिना की खूबसूरती सबका दिल जीत गई और साड़ी में रॉकी की दुल्हनिया का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी की है। रॉकी हर मुश्किल समय में हिना के साथ खड़े रहे हैं। हिना ने जब ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी थी उसके बाद बताया था कि वह हर सेशन में उनके साथ हुआ करते थे। हर दुखसख में दोनों एक साथ रहे हैं। हिना और रॉकी ने अब कोर्ट मैरिज कर ली है। उनकी शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों ही बहुत सिंपल लुक में प्यारे लग रहे हैं। आपको बता दें रॉकी जैसवाल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है? ससुराल सिमर का साथ निभाना साथिया। कुछ तो लोग कहेंगे जैसे कई सीरियल्स में काम किया हुआ है। हिना और रॉकी की पहली मुलाकात यह रिश्ता क्या कहलाता है कि सेट पर हुई थी। जहां से उनका प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों ने शादी कर ली है और जीवन साथी बन गए हैं।

Leave a Comment