हिना खान को फूलों की तरह रखते हैं पति रॉकी जैसवाल, बीमारी से जूझ रही बीवी को दर्द में देते सुकून।

हिना को शादी के पलकों पर बिठाकर रखते हैं रॉकी। रोग से जूझ रही एक्ट्रेस की करते हैं दिनरात सेवा। बीवी की हर ख्वाहिश करते हैं पूरी। अक्षरा ने लुटाया रियल लाइफ नैतिक पर जमकर प्यार। हिना खान और रॉकी जैसवाल इन दिनों अपनी लाइफ के नए चैप्टर को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। रोग की सारवार के बीच भी हमेशा हिना को हंसते मुस्कुराते हुए ही देखा गया है। और यह उनके पति रॉकी के बिना पॉसिबल नहीं हो पाता।

वहीं अब लंबे अरसे के बाद दोनों की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। हिना रॉकी ने डेटिंग के 13 साल बाद 4 जून को इंटिमेट वेडिंग की। शादी के बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन हाल ही में हिना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसने फिर से साबित कर दिया है कि रॉकी उनके लिए परफेक्ट है।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल कुछ देर पहले हिना ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिस पर फैंस जमकर प्यार उठा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके हमसफर रॉकी उनके पैरों की मालिश करते हुए दिख रहे हैं। कैंसर से जंग के बीच रॉकी हिना की हर तरह से सेवा कर रहे हैं और उन्हें फूलों की तरह रखते हैं।

इस बात का दावा हमने नहीं बल्कि इंटरनेट पर वायरल वीडियो और तस्वीरों ने किया है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार हिना ने खुद इस बात को माना है कि रॉकी के अलावा कोई परफेक्ट पार्टनर नहीं हो सकता था उनके लिए। इस वीडियो की टैगलाइन में हिना ने लिखा है फूल देने वाला नहीं फूल की तरह रखने वाला ढूंढो। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी पर रूह का सुकून भी तो दिया।

यह रॉकी की रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है। हम सब ठीक करेंगे। हां बिल्कुल करेंगे। मुकम्मल शिफा इंशाल्लाह इसके लिए सिर्फ ऊपर वाले का आभार जता सकती हूं। हिना के इस वीडियो पर टीवी स्टार्स से लेकर उनके फैंस तक ने जमकर प्यार लुटाया और कमेंट सेक्शन में अपने-अपने रिएक्शन भी दिए।

रुबीना दिलायक ने कमेंट में लिखा तुम सारे प्यार की हकदार हो। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा किसी की नजर ना लगे भगवान आपका भला करे। वहीं एक और यूजर ने लिखा मैं तो यह कहूंगी इन सबको छुपा कर रखो। पोस्ट मत करो नजर लग जाएगी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रॉकी को परफेक्ट हस्बैंड वाले रूप में देखा गया हो। पिछले 13 साल से रॉकी हिना के हर बुरे और अच्छे वक्त में हिना के साथ खड़े रहे हैं।

Leave a Comment