मांग में सिंदूर बालों में गजरा हाथों में सजाई रॉकी के नाम की मेहंदी माथे पर लगाई लाल बिंदी सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन सी सजी हिना खान पहले करवा चौथ पर लाल इश्क में डूबे रॉकी और हिना धर्म की बेड़ियों को तोड़ पति की लंबी उम्र के लिए टीवी की अक्षरा ने रखा व्रत रॉकी ने छुए बीवी के पैर देवी का दिया दर्जा या यूं कहे कि शिव शिव शक्ति का हुआ मिलन।
जैसा कि सभी जानते हैं कि 10 अक्टूबर को पूरे देश भर में करवा चौथ के त्यौहार की धूम रही। बॉलीवुड की हसीनाएं और टीवी की संस्कारी बहुएं भी त्यौहार के रंग में रंगने से कैसे पीछे हटती।

खासतौर से तब जब व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा गया हो। हालांकि इस बार का करवा चौथ टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा यानी कि हिना खान के लिए बेहद ही खास रहा। शादी के बाद सभी के चहेते और मोस्ट रोमांटिक कपल हिना और रॉकी का यह पहला करवा चौथ था। रॉकी और हिना ने अपने पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसने लोगों का सारा ध्यान खींच लिया है। कपल के फैंस भी इन तस्वीरों को देखने के बाद खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।

मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, माथे पर लाल बिंदी के साथ हिना लाल रंग के ट्रेडिशनल अनारकली सूट में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक अपने फैंस के साथ शेयर कर रही थी। तो अब शुक्रवार को हिना खान जायसवाल परिवार की संस्कारी बहू रानी बन सुहाग के त्यौहार करवा चौथ को मनाती दिखी। हिना ने फोटोस शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा धन्य हो गई। जब सच्चा प्यार सच्चे दिलों से मिलता है तो बॉन्ड सीमाओं से परे गहरा होता है। हमारी दुनिया एक दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है और हर सेलिब्रेशन, हर त्यौहार और हर खुशी में हमारा प्यार और भी गहरा हो जाता है। हम बस एक दूसरे की बाहों में खुशी से रहना चाहते हैं और जीवन में मिलने वाले हर उस मौके का आनंद लेना चाहते हैं जिसे हम साथ कहते हैं। करवा चौथ की शुभकामनाएं आप सभी को। आई लव यू रॉकी। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसने लोगों का दिन बना दिया। रीति रिवाज और रस्मों से परे रॉकी ने खुद हिना के पांव छुए। इतना ही नहीं उन्होंने हिना को देवी का दर्जा भी दिया। रॉगी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह पिक्चर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने भी अपने रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं। लोग उन्हें ऐसे ही हंसते मुस्कुराते और सदा सौभाग्यवती सुहागन रहने का आशीर्वाद दे रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिर्फ हिना ही नहीं टीवी की बाकी बहुएं भी दुल्हन सी सजी नजर आई। दूसरी बार मां बन रही भारती सिंह ने भी करवा चौथ का व्रत रखा जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाई। वहीं दूसरी बार मां बन रही भारती सिंह भी पिंक कलर के बनारसी सिल्क साड़ी और महाराष्ट्रियन लुक में खूब जच रही थी। वहीं टीवी की पॉपुलर नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपना पहला करवा चौथ रोमांटिक तरीके से मनाया। सुरभि ज्योति ने इस खास मौके पर ऑरेंज कलर का डिजाइनर सूट पहना और उसके साथ उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया।

उन्होंने खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर सुरभि ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। मालिका वधू और नई नवीली दुल्हनिका गौर ने पारंपरिक तरीके से अपना पहला करवा चौथ पति मिलन चंदवानी संग सेलिब्रेट किया। उन्होंने पहले करवा चौथ की क्यूट और रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी अपने पति दीपक चौहान के साथ यह त्यौहार सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपने स्पेशल मोमेंट की झलकियां फैंस के साथ शेयर की।
टीवी के ओरिजिनल नागिन यानी कि मौनी रॉय का भी इस मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज देखा गया। आईवरी साड़ी में हैवी ज्वेलरी के साथ बालों में गुलाब लगाए एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। श्रद्धा आर्य का यह करवा चौथ का त्यौहार कुछ अलग रहा।
हैवी डिज़र पिंक कलर के सूट में श्रद्धा नजर आई। नो मेकअप लुक में भी उनका ऐसा नेचुरल ग्लो देखने लायक है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि करवा चौथ का व्रत करते हुए भी वह शूटिंग पर जा रही हैं।
