टीवी की अक्षरा का कभी भी नहीं खत्म होगा एक्टिंग में सफर। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हमेशा जुड़ी रहेंगी हिना खान। कैंसर से जंग के बीच एक्टिंग ना छोड़ने की खाई कसम। हिना खान ने माया नगरी की चकाचौंध पर कसा तंज। कैंसर से जीतकर टीवी से जुड़ी रहेंगी शेरनी। एना खान ने लंबे वक्त से ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग लड़ी हैं। उन्होंने ना सिर्फ मजबूती से कैंसर को हराया बल्कि दूसरों को भी लगातार प्रेरित कर रही हैं।
एक्ट्रेस की जर्नी को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वह वाकई टीवी की शेरनी है। जी हां, अब इस बात से तो वाकिफ सभी हैं कि जैसे ही लोगों को पता लगता है कि आपको किसी गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया उसके बाद से ही सभी की सोच आपके प्रति अलग हो जाती है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने कैंसर के खिलाफ समाज में बनी गलत धारणाओं के बारे में खुलकर बात की। मीडिया से बात करते हुए हिना ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और ऐसी बीमारियों से लड़ने में परिवार के प्यार के बारे में काफी कुछ कहा। हिना ने कहा कि बस कुछ दिनों जब होती थी टफ होता था। बाकी कोई कुछ नहीं है। मैं ये जो नॉर्म है और ये जो ये जो टैबू है ना कि अ हो गया तो मतलब इंसान को घर पे बैठना है और कुछ नहीं करना है। जिंदगी खत्म है। अ ऐसा नहीं है। कुछ दिन डिफिकल्ट होते हैं लेकिन उसके बाद यू कैन गेट बैक टू वर्क।
बस आपके अंदर वो विल होनी चाहिए। वो शक्ति होनी चाहिए और आपके अपने जो घर वाले हैं उनका प्यार आपके साथ होना चाहिए और मैं यह चीज हमेशा हमेशा हमेशा करती रहूंगी। बस मेरी बॉडी मेरा साथ देती रहे। हिना खान ने आगे कहा सबसे बड़ी शक्ति आप खुद हैं। कोई दवाई कुछ भी उतना असर नहीं करेगी जितना असर आपकी खुद की अपनी मानस जो मानसिक कंडीशन होती है मेंटल हेल्थ जो होती है वो सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है। तो मेंटली आपको बहुत स्ट्रांग रहना है।
खुश रहना है और जब आप सोचेंगे कि जब आप यह सोचेंगे ना कि ये कुछ नहीं है तो ये कुछ नहीं है। जब आप यह सोचेंगे ना कि यह बहुत बड़ी बीमारी है और लाइफ खत्म है। बहुत बड़ी बीमारी डायबिटीज भी है। बहुत बड़ी बीमारी थायरॉइड भी है। उसके लिए हम रोज दवा खाते हैं ना।
अगर हम उसको जिंदगी भर मेंटेन भी करना पड़ा और अपना लाइफ स्टाइल मेंटेन कर सकते हैं तो कोई बात नहीं है। बस आया है ना डायबिटीज की तरह थायराइड की तरह आया है। कोई कार्डियोवस्कुलर डिजीज की तरह आया है। ब्लड प्रेशर हाइपरटेंशन मेंटेन करते हैं ना हम तो कोई बात नहीं है। अगर इसको भी मेंटेन करना पड़ा। बस बढ़ने नहीं देना है। जैसे बाहर आएगा ऊपर से एक मारेंगे हथौड़ा फिर अंदर कर देंगे।
बस अगर ऐसे जीना भी पड़ा पर हिम्मत नहीं हारनी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले हिना खान ने अपना जन्मदिन अस्पताल में मनाया। जबकि वह इलाज के दौर से गुजर रही थी। उन्होंने Instagram पर अपनी हिम्मत की झलक साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा यह वो लड़की है जो हर हाल में मुस्कुराती है। क्या बताऊं यह तस्वीर आज किन हालातों में है और कहां ली गई है। हमें हर हाल में बस खुश रहना है। चाहे कुछ भी हो। हैप्पी बर्थडे क्यूटी।
बता दें कि पिछले जून में इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया था। मुश्किलों के बावजूद हिना खान लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनती रही हैं और फिर से काम पर लौट आई हैं। हाल ही में वह अपने पति रॉकी जैसवाल के साथ रियलिटी शो पतिपत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। जहां उनका हौसला और पॉजिटिविटी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह चमक रही।
