धर्मेंद्र की सेहत में हुआ कितना सुधार? एक हफ्ते बाद अब कैसे हो रहा है ही मैन का इलाज? आने को है धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन। तो गरम-धर्म का हाल-चाल जानने को फैंस हुए बेताब। यह वो सवाल है जो धर्मेंद्र के करोड़ों फैंस पूछ रहे हैं। सनी देओल ने अपने घर के बाहर कड़ा पहरा बैठा दिया है। ऐसे में देओल परिवार के सदस्यों की झलक तो दूर। धर्मेंद्र की सेहत से जुड़ी जानकारियां भी उनके फैंस को नहीं मिल पा रही हैं।
धर्मेंद्र को घर लौटे एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो चुका है और उनके 90वें जन्मदिन में भी अब सिर्फ 18 दिन ही बाकी है। ऐसे में फैंस जानने को बेताब हैं कि उनके फेवरेट सितारे की हालत अब कितनी सुधरी है। तो इसका जवाब ई आपके लिए ले आया है। जैसा कि सब जानते हैं कि कई दिनों के इलाज के बाद मौत को मात देकर धर्मेंद्र 12 नवंबर की सुबह वापस घर लौट आए थे। इसके बाद से ही दिग्गज अभिनेता का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। सनी और बॉबी के साथ-साथ परिवार का हर एक सदस्य इस वक्त अपना कामधाम छोड़ सिर्फ उनका ध्यान रखने में लगा हुआ है और अब 8 दिन बाद उनकी हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
जो खबर अब हम आपको बताने वाले हैं उसे सुनने के बाद ऐसा लगने लगा है मानो जैसे सभी की दुआएं धीरे-धीरे कुबूल होने लगी हैं। खबर है कि बॉलीवुड के ही मैन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। एक अंदरूनी सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया है कि धर्मेंद्र पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी सेहत में भी सुधार होने लगा है।
धीरे-धीरे ही सही लेकिन उनकी बॉडी इलाज को रिसॉन्ड करने लगी है। सूत्र के मुताबिक धर्मेंद्र को ठीक होने में अभी भी काफी समय लग सकता है। अब इसे कुदरत का करिश्मा माने या चाहने वालों का प्यार। एक तरफ धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट ने उनके फैंस के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी है। यहां तक कि उनके परिवार वालों की भी चिंता अब कम होने लग गई है। इन सबके बीच सबसे हैरान करने वाला मामला अगर कुछ था तो वो यह कि धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर उड़ना। दरअसल 11 नवंबर को यह अफवाह तेजी से फैली कि सभी के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन खबर फैलने के तुरंत ही बाद हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने इस खबर का खंडन किया था। वहीं बेटे सनी ने भी पेप्स को परिवार की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट ना करने की वजह से जोरदार फटकार लगाई थी। सनी देओल गुस्से में इतने आग बबूला हो गए थे कि वो कैमरे के सामने गाली गलौज करने पर भी मजबूर हो गए थे। आपके घर में मां-बाप है, आपके बच्चे हैं। शर्म नहीं आती।
बता दें कि धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे। वहीं उनकी बेटी ईशा देओल का 2 नवंबर को बर्थडे था। लेकिन पिता की खराब तबीयत की वजह से उन्होंने तब अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था और पिता के ठीक होने का इंतजार कर रही थी।
अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेमा मालिनी और देओल परिवार 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान वो एक नहीं बल्कि दो-दो यानी कि धर्मेंद्र और ईशा का जन्मदिन का जश्न एक साथ धूमधाम से मनाएंगे।
