ना शोरशराबा ना ही कोई म्यूजिक इवेंट। सादगी से हेमा ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि। कृष्ण भक्ति के रस में डूबी हेमा मालिनी। गीता पाठ से मन के ज्वालामुखी को कर रही शांत। धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए घर में रखी पूजा। पति की याद में नहीं रुक रहे आंसू। पल-पल सता रही जीवन साथी की याद। सुना हुआ ड्रीम गर्ल का आशियाना। खाने लगा है अकेलापन।
24 नवंबर 2025 एक ऐसा दिन जो देश भर में सभी के लिए मनहूस साबित हुआ। इसी दिन हम सभी के चहेते और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सूनापन छा गया है।
देओल परिवार भी दुख के उस अंधेरे में डूब गया जहां धर्मेंद्र की अनगिनत यादें ही एकमात्र सहारा बनकर रह गई हैं। 27 नवंबर को सनी और बॉबी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड का हर एक सेलेब उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंचा।
जहां एक ओर उनके लिए म्यूजिक ट्रिब्यूट और उनके यादगार पलों का समा बंधा हुआ था। तो वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी ने भी अपनी पति की याद में शोक सभा का आयोजन किया था। जी हां, ऐसा शायद पहली बार ही हुआ होगा जब एक ही इंसान के लिए एक ही दिन पर दो-दो शोक सभा का आयोजन किया गया हो। जहां एक तरफ पिता को खोने का दर्द सनी और बॉबी के चेहरे पर साफ-साफ छलक रहा था, तो वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी का हाल भी कुछ ठीक नहीं था। यह सूनापन अब एक्टर की दूसरी बीवी और बच्चों को अंदर ही अंदर खाए जा रहा है।
घर के कोने-कोने में बसी धर्मेंद्र की याद अब शायद उन्हें खुलकर जीने नहीं देगी। हालांकि ऐसे भक्ति और कृष्ण नाम का जाप ही एकमात्र सहारा है जो मन को शांति दे सकता है और ऐसा ही कुछ हेमा मालिनी ने भी किया। जैसा कि सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस बहुत बड़ी कृष्ण भक्त हैं तो उनके कलेजे में फट रहे दर्द के ज्वालामुखी को गीता पाठ के अलावा कुछ और शांत नहीं कर सकता था।
यही वजह है उन्होंने अपने घर पर ही सादगी भरे अंदाज में धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए गीता पाठ का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस के घर कई सेलेब्स उन्हें संतावना देने पहुंचे। जिसमें से एक गोविंदा की बीवी सुनीता उजा भी थी। उन्होंने हाल ही में बताया कि किस तरह एक्ट्रेस धर्मेंद्र के निधन के बाद खुद को मजबूत कर रही हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह भी बताया कि गीता पाठ के दौरान उनके घर का माहौल कैसा था। हेमा मालिनी के घर पर हुई भजन संध्या के बारे में बात करते हुए सुनीता ने कहा। हेमा जी ने भगवत गीता और भजनों का मार्ग अपनाया था। इसीलिए हम सभी ने भजन सुने। मैं हेमा जी के सामने खुद को रोना बंद नहीं कर पाई। क्या कहा जाए? यह बहुत बड़ी क्षति है। वो एक महान व्यक्ति थे। मैं खुद का रोना बंद नहीं कर पाई। वो मेरे बचपन के क्रश थे। मैं उनके परिवार का बहुत सम्मान करती हूं। मैं इस समय सचमुच बहुत टूट गई हूं।
गौरतलब है कि देओल परिवार के इस मुश्किल वक्त में पूरा बॉलीवुड उनके साथ एकजुट हुए खड़ा है। सनी बॉबी को एक पल के लिए भी किसी ने अकेला नहीं महसूस होने दिया। वहीं धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी भी गहरे सदमे में हैं। पति के अंतिम संस्कार के बाद हेमा मालिनी बुरी तरह से भावुक हुई नजर आई थी। इस मुश्किल घड़ी में बेटी ईशा अपनी मां का सहारा बनी हुई हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
