सौतेली मां को क्या कहकर बुलाते हैं धर्मेंद्र के दोनों बेटे? हेमा मालिनी संग कैसा है सनी और बॉबी का रिश्ता। सगी मां जैसा ही देते हैं दर्जा। सौतेली बहनों को सगे भाई सा लड़ाते हैं लाड। ड्रीम गर्ल का सामने आया चौंका देने वाला खुलासा। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए 45 साल पहले तोड़ दी थी धर्म की बेड़ियां।
एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हार बैठे थे अपना दिल। एक्टर के एक फैसले से परिवार में मच गया था घमासान। जैसा कि सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनका आगे का इलाज उनके घर पर ही होने वाला है। 12 नवंबर को सुबह-सुबह सामने आई इस खबर के बाद उनके तमाम फैंस को राहत दी है। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर एक्टर और परिवार की निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में आ गई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और सदाबहार अदाकारा हेमा मालिनी का रिश्ता फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा में रहा। इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि एक्टर ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी।
उस वक्त दोनों की शादी पर काफी विवाद भी हुआ था। धर्मेंद्र की इस फैसले ने उनके परिवार में भी घमासान मचा दिया था और होता भी क्यों ना पहली पत्नी और चार-चार बच्चों के होने के बावजूद एक्टर ने ऐसा फैसला ले लिया था। बताया जाता है कि जब धर्मेंद्र ने हेमा के साथ घर बसा लिया था तो उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ-साथ उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को भी बड़ा झटका लगा था। धर्मेंद्र के अपने परिवार से रिश्ते थोड़े तनाव भरे हो गए थे। हालांकि वक्त के साथ-साथ सब कुछ ठीक होने लगा था।
बता दें कि अब सनी और बॉबी अपनी सौतेली मां से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जिन्हें इस बात का नहीं पता उन्हें भी बता दें कि सनी देओल और हेमा मालिनी की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। एक्टर सिर्फ उनसे 9 साल ही छोटे हैं। जहां हेमा मालिनी की उम्र 77 साल है वहीं सनी देओल 68 साल के हैं। जबकि हेमा और बॉबी के बीच उम्र का फासला 21 साल का है। हालांकि दोनों बेटे उन्हें मां नहीं कहते। तो आखिर बॉबी और सनी दोनों ही उन्हें किस नाम से बुलाते हैं। इसका खुलासा खुद हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में किया था। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला।
एक खास बातचीत के दौरान हेमा मालिनी से एक शख्स ने सवाल किया कि उन्हें सनी देओल और बॉबी देओल क्या कहते हैं? इस पर रिएक्ट करते हुए हेमा ने कहा था कि वह उन्हें हेमा जी कहकर बुलाते हैं।
हेमा मालिनी ने इसके अलावा अपने एक अन्य इंटरव्यू में अपने सौतेले बेटों संग अपने-अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि सनी और बॉबी दोनों ही उनसे मिलने के लिए अक्सर उनके घर आते हैं। हालांकि वह मुलाकातों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती। इसके अलावा हेमा ने यह साफ किया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनका रिश्ता अब नॉर्मल है और दोनों के बीच किसी तरह की खटास नहीं है।
