4 दिन में इतनी सुधरी हैं धर्मेंद्र की हालत ? परिवार ने दिया हीमैन का हेल्थ अपडेट।

चार दिन बाद अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? धर्म जी की हालत में हुआ कितना सुधार? मां के ज़िद पर सनी बॉबी पापा को ले आए थे घर। तो डॉक्टर्स के इलाज का धर्म जी की नाजुक हालत पर हुआ कितना असर?

चार दिनों में कितने सुधरे दिग्गज एक्टर की कंडीशन? तो जी हां, यह वो सवाल है जो इस वक्त धर्मेंद्र बाजी के लाखों फैंस के ज़हन में है। हर कोई बस धर्मेंद्र जी की हेल्थ अपडेट जानना चाहता है। यह तो आप सभी जानते हैं कि 10 नवंबर से देओल परिवार जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत बीते दिनों अचानक काफी बिगड़ गई थी। 10 नवंबर को जब उनके हालात नाजुक होने की खबर आई तो उनका हर चाहने वाला चिंता में पड़ गया था। और फिर जब 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की फेक खबरों ने सनसनी मचा दी थी तो सभी के होश उड़ गए थे।

हालांकि धर्मेंद्र देहांत को मात देकर घर लौट आए हैं। उनका इलाज अब घर पर ही हो रहा है। लेकिन गरम धर्म को चाहने वाले उनके हर फैन अपने प्रिय अभिनेता की खैर खबर जानने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि धर्मेंद्र की सेहत में कितना सुधार है। तो हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद कैसी है धर्मेंद्र की हेल्थ? क्या है हीन की रिकवरी का स्टेटस? ।

सबसे पहले आपको बता दें कि ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल से घर लौटे धर्मेंद्र जी इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालात अभी भी क्रिटिकल है। लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी कंडीशन स्टेबल है और वह तेजी से रिकवर भी कर रहे हैं। एक तरफ जहां देओल परिवार में टेंशन का माहौल है तो वहीं माया नगरी मुंबई में दुआओं का दौर भी देखने को मिल रहा है।

बड़े पर्दे के सितारे जहां परिवार की निजता का सम्मान करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। तो वहीं पेप्राजे पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं और इसी बीच धर्मेंद्र के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई है और लिखा है आदरणीय धर्म जी आपके स्वास्थ्य के बारे में सुनकर मुझे चिंता हुई। अब फिल्म जगत में हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा, शक्ति और अनुग्रह के स्त्रोत रहे हैं। आपका आकर्षण और उत्साह लाखों दिलों को छूता रहेगा।

आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। आप जल्द ही अपने जीवंत रूप में वापस लौट आं और हमेशा की तरह प्यार और सकारात्मकता फैलाएं। प्रार्थना और हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जया प्रदा। इसके अलावा मलयालम एक्टर बाबू एटनी ने भी धर्मेंद्र जी की स्पीडी रिकवरी के लिए प्रेयर की है। बता दें कि देश के कोने-कोने में भी धर्मेंद्र जी के लिए फैंस प्रेयर कर रहे हैं और हेमेन के जल्द ठीक होने की दुआओं का दौर भी चारों तरफ देखा जा रहा है।

साथ ही बताते चले जहां देओल परिवार के घर के बाहर मौजूद भीड़ पर सनी देओल का गुस्सा फूटा था तो दूसरी तरफ धर्मेंद्र के पड़ोसियों ने भी भीड़भाड़ और अशांति की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके लिए पेपराजी और मीडिया की भीड़ पर आरोप भी लगे थे।

मुंबई पुलिस ने एहतियात बरतते हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर जमा हुई पेपरा और मीडिया की भीड़ को गुरुवार शाम को ही हटा दिया था। शिकायत में कहा गया था कि इस भीड़ के कारण कथित तौर पर इलाके में रहने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।

Leave a Comment