[संगीत] हेमा से उम्र में कितने बड़े हैं धर्मेंद्र। प्यार में नहीं देखा दोनों ने उम्र का फासला। धर्म की बेड़ियां तोड़ थामा एक दूजे का हाथ। सात जन्मों के साथ का एक दूजे से किया वादा। पहली नजर में ड्रीम गर्ल को देखते ही धड़का था एक्टर का दिल। धर्मेंद्र और हेमा के प्यार की हुई थी जीत। जी हां, वो कहते हैं ना कि उम्र का फर्क सच्चे प्यार के सामने मायने नहीं रखता है।
और इस बात का सबसे बड़ा एग्जांपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी है। 45 साल पहले दुनिया से बेपरवाह दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल किया और आज भी दोनों की जोड़ी उतनी ही मजबूत है। जब रिश्ता आपसी सम्मान, समझ और भरोसे पर टिका हो तो एज इज जस्ट अ नंबर। ऐसे रिश्तों में इमोशनल कनेक्शन और एक दूसरे की सोच का मेल सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है।
इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि एक्टर ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। उस वक्त दोनों की शादी पर काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है जब धर्मेंद्र ने हेमा के साथ घर बसा लिया था तो उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ-साथ उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को भी बड़ा झटका लगा था। धर्मेंद्र के अपने परिवार से रिश्ते नाते तनाव भरे हो गए थे।
हालांकि वक्त के साथ-साथ सब कुछ ठीक होने लगा। धर्मेंद्र बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर्स में से एक हैं जो 89 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। वो ना केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। जब धर्मेंद्र ने हेमा से शादी की थी तब उनके चार बच्चे पहले से थे। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
लेकिन सबसे खास बात रही उन दोनों की उम्र में अंतर जो आज के जमाने में तो लोग नहीं देखते लेकिन उस दौरान भी प्यार में पड़े धर्मेंद्र और हेमा जी ने भी बिल्कुल नहीं देखा और झटपट शादी कर ली थी। आपको बता दें धर्मेंद्र और हेमा की उम्र में 13 साल का अंतर है। लेकिन इस एज गैप के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली थी। इस 13 साल के एज गैप ने कभी उनके रिश्ते की गहराई को कम नहीं होने दिया।
आपको बता दें धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थी पर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक देने को तैयार नहीं थी। अपनी मोहब्बत को पाने के लिए धर्मेंद्र ने एक ऐसा कदम उठाया था जिसे कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था।
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए 21 अगस्त 1979 को अपना धर्म परिवर्तित किया और निकाह कर लिया था। बता दें कि उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से 1954 में हुई थी जब वो सिर्फ 19 साल के थे। आपको बता दें उनकी बेटियां अजीता और विजेता साथ ही पहली पत्नी प्रकाश कौर हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रहीं। लेकिन उनके बेटे और बाकी दोनों बेटियां फिल्मी दुनिया में काफी एक्टिव हैं।
