माथे पर शिकन..चेहरे पर मायूसी..! खुशी के मौके पर हेमा मालिनी दिखींं उदास !

माथे पर शिकन, चेहरे पर मायूसी। पब्लिक इवेंट पर हेमा मालिनी दिखी बेहद उदास। बच्चों की खुशी को किया नजरअंदाज। हेमा के एक्सप्रेशनंस देख लोग। जब जनता पसंद नहीं फिर नेतागिरी क्यों? बोले नेटिजंस। रूढ़ रिएक्शन को किया जया बच्चन से कंपेयर। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और वजह है उनके चेहरे के हावभाव।

जी हां, उनके एक्सप्रेशनंस ने सोशल मीडिया पर बस बना दिया है। इन दिनों हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के दौरे पर हैं। इसी दौरान एक पुरस्कार वितरण समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वो विजेताओं को मेडल और गिफ्ट देती हुई नजर आ रही हैं। मौका सेलिब्रेशन का है लेकिन उनका चेहरा उतरा हुआ है और खुशी बिल्कुल भी उनके चेहरे पर नजर नहीं आ रही। बस फिर क्या था? इंटरनेट यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। तस्वीरें सामने आते ही कुछ यूज़र्स ने सवाल उठाने भी शुरू कर दिए।

लोगों का कहना है कि अगर हेमा मालिनी को जनता से मिलनाजुलना पसंद नहीं है या वो पब्लिक इवेंट्स में असहज महसूस करती हैं तो फिर सांसद बनने का फैसला क्यों लिया? तस्वीरें देखकर एक यूजर ने लिखा, इतने गुस्से में क्यों दे रही हो? आप स्माइल कर सकती हो। इन बच्चों ने बहुत मेहनत की है। एक दूसरे यूजर कहते हैं जया बच्चन की छोटी बहन लग रही हैं। इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि सांसद होने के नाते जनता के प्रति अपनापन और प्यार दिखाना जरूरी है और चेहरे के भाव भी एक संदेश देते हैं। वायरल तस्वीरों में हेमा मालिनी ना मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं और ना ही खास उत्साह में नजर आई। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स, क्रिटिसिज्म और तीखी टिप्पणियों की बौछार हो गई है।

हालांकि कुछ फैंस हेमा मालिनी के सपोर्ट में भी खुलकर सामने आए हैं। उनका कहना है कि किसी एक वीडियो क्लिप या तस्वीरों के आधार पर किसी के मन की हालत या इरादों पर सवाल उठाना गलत है। कई फैंस ने यह भी कहा कि हेमा मालिनी एक इंसान है। कोई मशीन नहीं जो हर वक्त कैमरे के सामने मुस्कुराती रही। फैंस ने हेमा के चेहरे के एक्सप्रेशन को उनके निजी दुख से भी जोड़ते हुए सिंपैथी जताई है।

सोशल मीडिया पर ऐसे भी कमेंट्स दिखाई दिए जिसमें कहा गया कि वह इन दिनों गहरे सदमे में हैं। 2 महीने पहले ही उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र को खोया है। इसी वजह से वह कार्यक्रम में गंभीर और उदास दिखाई दे रही हैं। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पब्लिक फिगर्स को हर हाल में परफेक्ट दिखना चाहिए या फिर हमें यह समझना चाहिए कि नेताओं और कलाकारों की भी एक निजी जिंदगी और भावनाएं होती हैं।

फिलहाल हेमा मालिनी की तरफ से इस ट्रोलिंग पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतना जरूर है कि यह मामला सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांट चुका है। एक तरफ ट्रोलिंग की जा रही है। दूसरी तरफ सपोर्ट भी बहुत मिल रहा है।

Leave a Comment