] शादी के 3 महीने में ही रॉकी हिना में हुई खटपट। पति का चेहरा देख सकपकाई अक्षरा। रॉकी को भुला दूसरी शादी करने को फौरन हुई तैयार। 7 साल छोटे हीरो को नेशनल टीवी पर कर दिया प्रपोज। जी हां, टीवी की सबसे चहेती जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल एक बार फिर सुर्खियों में छाए हैं। और वजह है मैरिज प्रपोजल। जो नई नवेली दुल्हनिया हीना ने खुद से 7 साल छोटे एक्टर को दिया है। वो भी अपने पति रॉकी जायसवाल के सामने सुनकर लगा ना झटका।
खबरें आ रही हैं कि शादी के महज 3 महीने में ही हिना अपने पति से इस कदर परेशान हो गई कि रॉकी को छोड़ दूसरी बार घर बसाने को भी तैयार हो गई हैं। कपल के फैंस इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया कि जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया। शादी के महज 3 महीने बाद ही हिना ने अपने से 7 साल छोटे एक्टर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
तो चलिए बताते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा माजरा। दरअसल जिस एक्टर को हिना ने दूसरी शादी के लिए प्रपोज किया वो अभिषेक कुमार है और यह पूरा किस्सा हिना और रॉकी के रियलिटी शो पतिप और पंगा के सेट का है। जिसका एक बीटीएस वीडियो अभिषेक ने अपने ब्लॉग में शेयर किया। वीडियो में अभिषेक पति-पत्नी और पंगा के सेट का बिहाइंड द कैमरा नजारा दिखा रहे हैं।
इस दौरान कैमरे में रॉकी भी नजर आते हैं। बड़े-बड़े घुंघराले बालों की विग रंग बिरंगे कपड़े पहने विक्की बेहद ही अजब गजब अवतार में नजर आ रहे हैं। जिन्हें देख ना सिर्फ व्यूअर्स बल्कि खुद हीरा भी दंग रह जाती है। रॉकी का यह हुलिया हिना को झटका लगाता है।
इसके बाद वो कहती है कि मेरे पति का क्या हाल कर दिया है। इसके बाद अभिषेक कहते हैं कि आप क्या चाहती हैं? अभी भी आपको आपके पति हैंडसम लग रहे हैं। जिसके बाद हिना भी तपाक से जवाब देती है अभिषेक तू मुझसे शादी कर ले।
हालांकि अभिषेक और हिना के बीच ये सारी बातें मजाक अंदाज में हुई जिसका एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ से कोई कनेक्शन नहीं था। बावजूद इसके हिना की ट्रोलिंग शुरू हो गई। हिना खान के इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद से ही लोगों ने रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ऐसा क्या हो गया हिना कभी-कभी इंसान को समझना चाहिए। एक और ने लिखा आप दोनों में ऐसी क्या प्रॉब्लम हो गई जिसके चलते दूसरी शादी कर रहे हो? एक और शख्स ने लिखा मैम प्लीज कह दो यह सब झूठ है।
हालांकि अभिषेक और हिना के बीच ये सारी बातें हंसी मजाक में ही की गई। जैसा नेटजन सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। हिना और राखी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ शो में हिना और अभिषेक के बीच की हुई छेड़छाड़ को फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
