हर्षवर्धन राणे के दिन फिर रहे हैं। पहले उनकी एक दीवानी की दीवानियत बड़ी हिट हुई। ₹25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। अब हर्षवर्धन राणे उस सुपरस्टार के साथ एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं जिनसे पहली बार वो डिलीवरी बॉय के तौर पर मिले थे। खबर है कि उन्हें जॉन अब्राहम की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी फोर्स 3 में कास्ट कर लिया गया है। इसकी पुष्टि खुद हर्षवर्धन राणे ने कर दी है।
अपने इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की एक फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में ही उन्होंने Fords 3 से जुड़ने की घोषणा की। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक खबर की हेडलाइन शेयर की और लिखा जॉन अब्राहम ने फोर्स फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए हर्षवर्धन को कास्ट कर लिया है। जॉन अब्राहम ने फोर्स फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए हर्षवर्धन राणे को लॉक किया। इस वक्त मैं सिर्फ जॉन सर जैसे फरिश्ते का शुक्रिया अदा कर सकता हूं। ऊपर वाले का भी दिल से धन्यवाद जो यह सब कर रहा है।
मार्च 2026 में इसकी शूटिंग शुरू करने का। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। शूट शुरू होने तक इससे ज्यादा कोई और डिटेल नहीं। इस पोस्ट से हर्षवर्धन ने इस बात की पुष्टि तो कर दी कि वो अगले साल मार्च से इस फिल्म की शूटिंग पर काम शुरू करेंगे। मगर अपने किरदार के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। संभावनाएं यह जताई जा रही है कि वो फिल्म में मेन विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं। वैसे भी फोर्स फ्रेंचाइजी में जॉन भले कांस्टेंट हो मगर विलेन हमेशा बदलता रहा है। इस फ्रेंचाइजी में नेगेटिव रोल के लिए हमेशा यंग एक्टर्स को कास्ट किया जाता रहा है। पहली फोर्स में जॉन का सामना विद्युत जामवाल से हुआ था।
फोर्स टू में वो ताहिर राज भसीन से भिड़े। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि 43 में हर्षवर्धन विलेन के रोल में ही दिखेंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हर्षवर्धन रानी को सनम तेरी कसम फिल्म से पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी हाईली रिलीज़ एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी वो जॉन अब्राहम के साथ देखे गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही जॉन ने उन्हें ऑफिशियली इस फिल्म में शामिल करने का फैसला किया। जॉन और हर्षवर्धन के अलावा लकी भास्कर फेम मीनाक्षी चौधरी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। यह एक्शन बेस्ड रोल होगा जिसके लिए मीनाक्षी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
वैसे बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि जॉन और हर्षवर्धन रानी साल 2004 से एक दूसरे को जानते हैं। दरअसल स्ट्रगल के दिनों में हर्षवर्धन एक डिलीवरी बॉय का काम किया करते थे। एक दिन उन्हें जॉन अब्राहम के घर एक हेलमेट डिलीवरी करने का काम मिला। जब वह जॉन के घर पहुंचे तो उनकी मैनेजर ने हर्षवर्धन को रुकने के लिए कह दिया। एक पल को तो उन्हें लगा कि शायद उनसे कोई गलती हो गई है। मगर फिर उन्होंने देखा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें थैंक यू बोलने के लिए रोका था।
एक डिलीवरी बॉय के लिए जॉन का यह बड़प्पन देखकर हर्षवर्धन काफी इंप्रेस हुए। यही दोनों की पहली मुलाकात भी थी। कुछ साल बाद उन्होंने तारा वर्सेस बिलाल नाम की एक फिल्म की जिसके प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम थे और अब लगभग 22 साल बाद जॉन अपनी उसी डिलीवरी बॉय के साथ फोर्स थ्री में काम करने वाले हैं।
