हार्दिक पांड्या से फैमिली ने तोड़ा नाता? भाई के बाद ‘मां’ भी हुई खफा!

तलाक के बाद ससुराल पहुंची हार्दिक की एक्स वाइफ। एक्स पति की मां संग दिखी नताशा की नजदीकियां। वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस। माहिका नहीं नताशा का दीवाना है पांड्या परिवार। क्या क्रिकेटर से फैमिली ने तोड़ा नाता? एक्स बहू का हमदर्द बना हार्दिक का परिवार। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं।

उन्होंने अपने Instagram स्टोरी पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि कौन है हार्दिक पांड्या के परिवार की फेवरेट?

उनकी करंट गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा या एक्स बहू नताशा स्टैनकोविक। दरअसल नताशा की उनके एक्स इनलॉस के साथ क्लोजनेस देखकर हर कोई हैरान रह गया है। एक्स हस्बैंड हार्दिक पांड्या की मां के साथ नताशा की नजदीकियां देखने के बाद इंटरनेट यूज़र्स दंग रह गए हैं। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं नताशा अपने एक्स हस्बैंड हार्दिक के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तलाक के बाद एक्स ससुराल वालों के साथ नताशा का

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा बज बना रहा है। अलग होने के बावजूद नताशा और पांड्या परिवार के बीच इतना अपनापन देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पांड्या परिवार की आपसी कलह की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कुणाल पांड्या हार्दिक पांड्या के बड़े भाई जो खुद एक शानदार क्रिकेटर हैं।

कहते हैं नताशा से तलाक के बाद वह हार्दिक से बेहद नाराज थे। जिसके बाद उनके रिश्ते बिगड़ते चले गए। T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद फैंस ने हार्दिक पांड्या को खूब ज्यादा बधाइयां भेजी। लेकिन उनके बड़े भाई क्रणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा ने उनकी तारीफ या बधाइयां देने के लिए कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया था। जिसके चलते यह खबरें फैल गई कि दोनों के बीच दरार आ गई है और नताशा की इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि वह हार्दिक के परिवार और उनकी मां के बेहद करीब हैं। यह तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में नताशा अपने बेटे अगस्त्या, हार्दिक की मां नलिनी पांड्या और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ नताशा ने कैप्शन में लिखा है बड़ौदा केम छो।

इसके अलावा दूसरी तस्वीर में नताशा घर के अंदर पूरे परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही हैं। तलाक के बाद नताशा ने बहुत कम हार्दिक के परिवार के साथ कोई तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रही हैं।

जहां हार्दिक पांड्या की करंट गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को उनके परिवार के साथ नहीं देखा गया है, वहीं नताशा आज भी उनके बेहद करीब नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें काफी कुछ बयां कर रही हैं। बता दें हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की थी और उसी साल लॉकडाउन में शादी कर ली थी। 2020 में ही बेटे अगस्त्या का भी जन्म हुआ था जिससे उनका रिश्ता और भी खास बन गया था।साल 2023 में उन्होंने दोबारा बड़े ही धूमधाम से शादी की।

हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। डिवोर्स क्यों हुआ? इस बात को लेकर ना कभी हार्दिक ने कुछ कहा और ना ही नताशा ने कोई जानकारी साझा की। लेकिन यह जरूर कहा जाता है कि पांड्या परिवार इस तलाक को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं था।

Leave a Comment