हंसिका मवानी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार। महज 3 साल में ही शादी टूटने की आई नौबत। पति सोहेल का घर छोड़ मायके में रह रही हैं एक्ट्रेस। सहेली की शादी तोड़ बनी थी सोहेल की दूसरी बीवी। पहले सासुर से हुई अनबन। अब छोड़ा पति का घर। जी हां, बॉलीवुड में शादीशुदा कपल और प्यार भरी जोड़ियों को जैसे जमाने की बुरी नजर लग गई है। आए दिन किसी ना किसी कपल के तलाक या फिर ब्रेकअप की बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। और अब कोई मिल गया फेम एक्ट्रेस हंसिका मवानी को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई हैं कि उनका हर फैन दंग रह गया है।रिपोर्ट्स हैं कि हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया की शादी का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। बताया जा रहा है कि हंसिका ने पति का घर भी छोड़ दिया है और फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रही हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि हंसिका और सोहेल की शादी को अभी 3 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इसी बीच उनके तलाक लेने की खबरों ने हर किसी को दंग कर दिया है। बता दें कि हंसिका और सोहेल की शादी में दरार आने की खबरें तब चर्चा में आई जब एक टेबलॉयड ने एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ को लेकर चौंकाने वाले दावे किए।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हंसिका इन दिनों अपने बिजनेसमैन हस्बैंड सोहेल कथूरिया के साथ नहीं रह रही हैं। वो अपने मुंबई वाले घर में लौट आई हैं। जहां वो अपनी मम्मी के साथ रह रही हैं। जबकि सोहेल अपने मम्मी पापा के पास उनके फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शादी के फौरन बाद ही हंसिका की शादी में दिक्कतें आने लगी थी।
एक्ट्रेस शादी के बाद अपने सासससुर के साथ रहने लगी थी। लेकिन बाद में हंसिका को सासससुर के साथ तालमेल बिाने में मुश्किल होने लगी थी। वो ससुराल में एडजस्ट नहीं कर पा रही थी। इसके बाद सोहेल और हंसिका उसी बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट में रहने लगे थे और अब दावा किया जा रहा है कि अलग फ्लैट में रहना भी सोहेल और हंसिका के काम नहीं आया।
दोनों की परेशानियां खत्म नहीं हुई। जिसके बाद हंसिका ने अपने मायके लौट जाने का फैसला लिया। दावा किया जा रहा है कि हंसिका अब अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि इन तमाम खबरों पर हंसिका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं सोहेल ने इन खबरों को झुठलाया है। सोहेल कथूरिया ने पत्नी हंसिका मतवानी से अलग रहने के रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, नहीं यह सच नहीं है। चंद शब्दों के साथ उन्होंने रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया। लेकिन यह क्लियर नहीं किया है कि उनका इशारा अलग रहने या फिर तलाक लेने की अटकलों के बारे में था।
गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में रॉयल स्टाइल डेस्टिनेशन वेटिंग की थी। इस शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। हैरानी की बात तो यह है कि सोहेल पहले से तलाकशुदा थे। सोहेल की शादी टूटने का इल्जाम भी हंसिका पर ही आया था। कहा गया था कि हंसिका सोहेल की पहली बीवी की अच्छी दोस्त हुआ करती थी। बाद में सहेली का घर तोड़ हंसिका ने खुद सोहेल संग शादी कर ली।
हालांकि सोहेल और हंसिका ने इन आरोपों को गलत बताया था। हंसिका और सोहेल की लव स्टोरी की बात करें तो बता दें कि सोहेल कथूरिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन है। उनका टेक्सटाइल का बिजनेस है। इसके अलावा उनकी एक इवेंट प्लानिंग की कंपनी भी है जिसमें हंसिका उनके साथ बिजनेस पार्टनर रही हैं। शादी से पहले हंसिका और सोहेल ने 2 साल तक डेटिंग भी की थी।
