टीवी की ‘गुंजन’ ने बॉयफ्रेंड संग लिए 7 फेरे,36 की उम्र में बनी दुल्हन।

हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी, सुर्ख लाल जोड़ी में सजी टीवी एक्ट्रेस। 36 की उम्र में बनी दुल्हन। सपने सुहाने लड़पन की गुंजन ने रचाई शादी। मां के गहनों ने बढ़ाई चेहरे की रौनक। लहंगे पर लिखवाया पति का नाम।

मुस्कान पर टिकी लोगों की निगाहें। सात जन्मों के बंधन में बंधे रूपल नोमेश। आप सभी ने टीवी का पॉपुलर शो सपने सुहाने लड़कपन के तो देखा ही होगा। तो क्या आपको सभी की फेवरेट गुंजन याद है? जी हां, वही गुंजन जिसने अपने सपनों के आगे किसी को नहीं आने दिया। तो आज वही गुंजन यानी कि रूपल त्यागी शादी के बंधन में बंध गई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नोमेश भारद्वाज संग सात फेरे ले लिए। जिसकी कुछ खास झलकियां उन्होंने खुद अपने Instagram पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को पोस्ट करने की देरी थी और फिर क्या इन फोटोस के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर टीवी सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेन फंक्शन 5 दिसंबर को था और सेरेमनी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड भी शामिल हुए। बता दें कि रूपल ने एक नहीं बल्कि दर्जनों फोटोस अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सामने आई तस्वीरों में देख सकते हैं कि रूपल ने लाल कलर का लहंगा पहना है और गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी की है। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर अपनी मां के गहने पहने।

गौरतलब है कि रूपल ने अपने लहंगे पर रो नोम हैशटग का वेस्ट बैंड भी बांध रखा है जो कि काफी यूनिक लुक दे रहा है। इससे उनके ब्राइडल लुक को पर्सनलाइज टच भी मिल रहा है। वहीं जहां रूपल ने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा चुना तो वहीं उनके दूल्हे राजा नोमेश ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी कैरी की। इसके साथ ही सिर पर सेहरा सजाए नोमिश फुल रॉयल अंदाज में नजर आए। एक्ट्रेस ने अपने Instagram स्टोरीज पर वेडिंग रिचुअल्स की झलक दिखाई। इस नए नवेले जोड़े पर फैंस अपने आप को प्यार बरसाने से रोक नहीं पा रहे।

लेकिन लेकिन लेकिन इन सबके बीच रूपल की मेहंदी पर सभी की निगाहें टिक गई। एक्ट्रेस ने अपने हाथ में गेटवे ऑफ इंडिया बनवाया तो दूसरे हाथ में हॉलीवुड लिखवाया। नोमिश का रूपल के लिए प्यार उनकी मेहंदी में साफ झलक रहा है। अब जहां एक ओर रूपल के ब्राइडल लुक से लोगों की नजरें हट नहीं रही तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस का यूनिक वेडिंग लोकेशन भी चर्चाओं में आ गया। बता दें कि जिस होटल में इनकी शादी हुई वह एयरपोर्ट के काफी करीब है। सोशल मीडिया पर रूपल ने जो फोटो शेयर किए उसमें मुंबई एयरपोर्ट का लुक बैकग्राउंड में आ रहा है।

रनवे के अलावा कई प्लेन बैकग्राउंड स्पेस में दिख रहे हैं। 1 महीने पहले रूपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी जिसमें नोमिश उन्हें शादी के लिए फिल्मी अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे थे।

बता दें कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। जहां पहली ही मुलाकात में उनके बीच एक खास कनेक्शन बन गया। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों शादी के खूबसूरत से सफर की शुरुआत कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि नोमिश की ईमानदारी सादगी और केयरिंग ने उन्हें दिल से इंप्रेस किया और उन्होंने महसूस किया कि यही उनके परफेक्ट पार्टनर हैं।

Leave a Comment