इस शख्स के सामने सलमान खान की नही खुलती जुबान, बोलती हो जाती है बंद।

इस शख्स के आगे नहीं खुलती सलमान की जुबान। पसीना पसीना हो जाते हैं भाईजान। लड़खड़ाने लगते हैं कदम। मुंह से नहीं निकलता एक भी शब्द। करीबी दोस्त ने खोली सिकंदर की पोल। कौन है वो शख्स जिसके आगे हो जाती है सलमान की बोलती बंद। जी हां, सुनकर लगा ना जोरदार झटका।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जिनके गुस्से के आगे हर कोई थरथर कांपने लगता है। उनके रुतबे और सलमान के आगे ऊंची आवाज में बोलने से पहले भी हर कोई घबरा जाता है।

हैरत की बात तो यह है कि उन्हीं सलमान खान की एक शख्स के आगे हो जाती है बोलती बंद। इतना ही नहीं अगर वह सामने बैठे हैं तो वह नहीं बैठते हैं। इस बात का दावा खुद उनके करीबी दोस्त और एक्स कोस्टार ने किया है। तो बता दें कि भाईजान से जुड़े यह राज खोलने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त और एक्स कोस्टार आसिफ शेख हैं। आसिफ शेख ने सलमान खान के साथ करण अर्जुन फिल्म में काम किया है। एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बहुत कुछ बताया है। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो शख्स है कौन? जिसके सामने खुद टाइगर भीगी बिल्ली बन जाते हैं। वो शख्स और कोई नहीं बल्कि उनके पिता सलीम खान हैं।

इसी इंटरव्यू के दौरान आसिफ ने बताया कि कैसे वो सलमान के फार्म हाउस जाते थे और खासतौर पर सलीम खान के साथ समय बिताते थे और तभी उन्होंने गौर किया कि किस तरह सलमान अपने पिता के सामने शांत हो जाते हैं। इस बारे में बात करते हुए आसिफ कहते हैं सलीम अंकल सलमान के सबसे बड़े आलोचक हैं। वह मुंह पर ही बातें कह देते हैं। कभी मीठा मीठा नहीं बोलते क्योंकि उनका बेटा एक स्टार है। वह अपने आप में एक स्टार है। सलमान खान में उनके सामने बोलने की हिम्मत नहीं है। सलमान अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे याद है कि जब सलमान छोटे थे और एक स्टार थे तो वह अपने पिता से बात करते हुए अक्सर लड़खड़ा जाते थे। अपने पापा से बात करने की उनमें हिम्मत नहीं होती थी। वो उनका बहुत सम्मान करते हैं। सलमान खान बाहर से जितने रौब और गुस्से वाले लगते हैं, लेकिन अंदर से भाईजान बिल्कुल ही कोमल और नरम दिल के हैं।

भाईजान के लिए उनके परिवार से बढ़कर कोई नहीं है। सलमान खान के लिए यह बात कहना गलत नहीं होगा। लेकिन वह अपने परिवार और करीबी दोस्त के लिए अपनी जान भी न्योछावर कर सकते हैं। उन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस पर बिताए समय को याद किया जहां सलीम खान के साथ बातचीत ने उन पर गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होंने कहा सलीम अंकल बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं। कभी-कभी मैं सलमान खान के फार्म हाउस पर जाता हूं और सलीम अंकल के साथ समय बिताता हूं। अतुल अग्निहोत्री और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं।

हम खासकर सलीम अंकल के साथ बैठते हैं। उनके पास शेयर करने के लिए बहुत सारी दिलचस्प बातें होती थी और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन को उनकी पहली फिल्म में कास्ट किया गया था। वो सीख और बातचीत मेरे बहुत काम आई है।

बेहद ही कम लोग इस बारे में जानते हैं। लेकिन बता दें कि भाभी जी फेम एक्टर आसिफ शेख का खान परिवार से एक बेहद ही खास नाता है। वो सालों से सलमान खान के परिवार के करीबी हैं। एक्टर भाईजान के जीजा अतुल अग्निहोत्री के बेहद ही खास दोस्त हैं। आसिफ ने अतुल और पूरे खान परिवार के साथ कई यादगार पल बिताए हैं।

Leave a Comment