मर्सिडीज से सीधा टैक्सी पर आए गोविंदा। बेरोजगारी के बुरे दौर में स्कूल के फंक्शन में नाचने की आई नौबत। हीरो नंबर वन की खस्ता हालत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के पर्दाफाश के बाद शुरू हुए गोविंदा के उल्टे दिन। ना पैसा ना फेम। गरीबी के दिन काट रहे यश और टीना के पापा। कभी हीरो नंबर वन का टैग अपने नाम करने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज बेरोजगारी की मात झेल रहे हैं। 60 साल के गोविंदा बीते कई सालों से ना सिर्फ फिल्मी दुनिया से गायब है बल्कि साथ ही साथ पर्सनल लाइफ में भी खूब अप्स एंड डाउंस का सामना कर रहे हैं। यह बात तो किसी से नहीं छिपी है कि गोविंदा की बीवी सुनीता आूजा एक बार नहीं हजारों बार गोविंदा पर धोखा देने के इल्जाम लगा चुकी हैं।

इतना ही नहीं सुनीता ने तो गोविंदा को लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दावे भी कई बार किए हैं और अब घर का कलेश ना सिर्फ सड़क पर आ चुका है बल्कि दोनों मियां बीवी का रिश्ता खूब गसिप का मुद्दा भी बना हुआ है। लेकिन इसी बीच अब सालों से बेरोजगार गोविंदा की कुछ होश उड़ा देने वाली खस्ता हालत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कभी मर्सिडीज, ऑडी जैसी महंगी-महंगी करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियों में बैठने वाले एक्टर गोविंदा अब टैक्सी में बैठने पर मजबूर हो रहे हैं।
जी हां, इस वक्त तेजी से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें बेरोजगार गोविंदा टैक्सी में बैठते हुए कैमरों की नजरों में कैद हुए हैं। जिसके बाद लोगों का कहना है कि क्या वाकई में गोविंदा कितने बुरे दिन आ गए हैं कि वह करोड़ों की महंगी-महंगी गाड़ियों में बैठने की बजाय टैक्सी में ट्रैवल करने पर मजबूर हो गए हैं। और वायरल तस्वीरों के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस गाड़ी में गोविंदा बैठे हैं, यह कोई टैक्सी नहीं बल्कि सरकारी गाड़ी है।
बता दें कि सरकारी कार में बैठे हीरो नंबर वन गोविंदा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक स्कूल इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। और यूपी के स्कूल फंक्शन में पहुंचे गोविंदा ने अपने डांस से भी सबके होश उड़ाए थे। जी हां, पहले तो सरकारी कार में बैठने की चर्चा और फिर उसके बाद स्कूल फंक्शन में यश और टीना के पापा ठुमके लगाते हुए भी नजर आए थे और गोविंदा के डांस ने भी सबके होश उड़ा दिए थे। वायरल होती तस्वीरों में आप स्टेज पर अपना हुक स्टेप करते हुए गोविंदा को लोगों की भीड़ के बीच देख सकते हैं। वेल अब तेजी से इन वायरल होती तस्वीरों को देखने के बाद ना सिर्फ लोगों के होश उड़ रहे हैं बल्कि बेरोजगारी के बुरे दौर में खस्ता हालत के चर्चे भी शुरू हो गए हैं और लोगों के रिएक्शन की बात भी आ गई है।
एक शख्स ने लिखा उपविंदा जैसे बड़े स्टार का इतना बुरा वक्त तो किसी और ने लिखा स्कूल के फंक्शन में ठुमका लगाना ज्यादा बुरा है। आगे भी किसी और ने लिखा इतने बुरे दिन हीरो नंबर वन के कुछ और लोगों ने भी एक जैसा कमेंट करते हुए लिखा सस्ती कारों में बैठकर स्टेज पर नाच रहे हैं। तो सुना लोग रिएक्शन देने के साथ-साथ गोविंदा की बेरोजगारी पर अफसोस भी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं और बॉलीवुड के हीरो नंबर वन की ऐसी हालत देख फैंस को बड़ा झटका भी लग रहा है।
