दूसरी’ शादी करेंगे गोविंदा ?अफेयर के बीच ‘कुंडली’ विवाद !

गोविंदा ने दिया दूसरी शादी का हिंट। बीवी को दी तैयार रहने की सलाह। कुंडली का हवाला देकर यह क्या बोल गए एक्टर? अफेयर की खबरों के बीच हीरो नंबर वन का बयान वायरल। गोविंदा की हरकत पर आग बबूला हुई सुनीता। दंग रह गए गोविंदा के फैंस। 90ज के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कई ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने साफ तौर पर कहा है कि गोविंदा का एक यंग मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि इन आरोपों को एक्टर ने सिरे से खारिज कर कहा है कोई अफेयर नहीं है। वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। इसी बीच अब गोविंदा का एक पुराना स्टेटमेंट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी कुंडली में दो शादियां लिखी हुई है जिसके चलते सुनीता को तैयार रहना चाहिए। जी हां, यह एकदम सच है और पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। गोविंदा और सुनीता की 38 साल की शादी पर अफेयर की तलवार लटक रही है और यह दावा खुद एक्टर की पत्नी सुनीता अहूजा कर रही हैं। इसी बीच गोविंदा की कुंडली चर्चा का विषय बन गई है। अफेयर की खबरों के बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल गोविंदा ने 1990 में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दो शादियां हो सकती हैं। उन्होंने हिंट दिया था कि उनकी कुंडली में एक से ज्यादा शादियां लिखी हैं। गोविंदा ने कहा था कल कौन जानता है मैं फिर से किसी के साथ इनवॉल्व हो सकता हूं और शायद मैं उस लड़की से शादी कर लूं जिसके साथ मैं जुड़ा हूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। तभी मैं फ्री महसूस करूंगा। मेरी कुंडली में दूसरी शादी है।

इसी दौरान एक्टर ने अपनी कोस्टार के लिए अपने अट्रैक्शन को लेकर भी बात कही थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि वह एक्ट्रेस नीलम के प्यार में पागल हो गए थे और उन्होंने सुनीता से केवल इसलिए शादी की थी क्योंकि उन्होंने वादा किया था। गोविंदा ने उसी इंटरव्यू में जूही चावला और दिव्या भारती के लिए भी अपना अट्रैक्शन कबूल किया था। हाल ही में जब गोविंदा का नाम एक मराठी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था तब सुनीता अहूजा गोविंदा पर बहुत भड़क गई थी। उनका कहना था कि इस उम्र में उनको बेटे का करियर और बेटी की शादी के बारे में सोचना चाहिए। इसी बीच सुनीता का एक और स्टेटमेंट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। उनसे सवाल किया गया कि जब गोविंदा फिल्मों में काम कर रहे थे तब डर नहीं था और अब क्यों है? इसके जवाब में सुनीता ने कहा कि उस वक्त गोविंदा की मां जिंदा थी और वह अपनी मां से बहुत डरते थे। वो जो कहती थी वही होता था।

इस वजह से उन्हें अपनी शादी टूटने का कोई डर नहीं था। लेकिन जब से उनकी सास का निधन हुआ है गोविंदा मनमर्जी करते हैं। ना बीवी पर ध्यान देते हैं और ना ही बच्चों पर। इसी के साथ सुनीता ने गोविंदा के कजिंस पर भी एक्टर को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हालांकि गोविंदा अपने अफेयर की खबरों को हमेशा खारिज करते आए हैं।

Leave a Comment