गोविंदा की वाइफ ने कुछ समय पहले बताया था कि वो और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं और तभी से इनके सेपरेशन की खबरें शुरू हुई। लेकिन इसी बीच एक शख्स जो गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को तब से देख रहा है जब से इन दोनों की शादी हुई और जब इन्होंने अपनी शादी की बात किसी को नहीं बताई थी।
उस शख्स ने खुलासा किया है कि यह दोनों हस्बैंड वाइफ अभी से नहीं बल्कि तब से अलग-अलग ही रहते हैं। जी हां, गोविंदा शुरू से ही अपने बंगलों में ही रहते हैं और सुनीता हमेशा से ही बंगलों के सामने बने फ्लैट में रहती है। यह बात बताई है फिल्म मेकर प्रहलाद नीलानी ने जिन्होंने गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया। पहला नीलानी ने कहा है कि गोविंदा और सुनीता के अलग रहने की बात कोई नई नहीं है।
गोविंदा शुरू से ही अपने बंगलों में रहते हैं क्योंकि वहीं पर वह अपनी फिल्मों को लेकर मीटिंग्स किया करते हैं और उनका परिवार उनके फ्लैट में रहता है। यानी कि वह अपने बंगलों को अपने ऑफिस के रूप में यूज करते हैं। और जहां तक दोनों के सेपरेशन की बात है तो इस पर प्रहलाद नीलानी ने बहुत बड़ा स्टेटमेंट देते हुए कहा है कि अगर गोविंदा 10 अफेयर्स भी कर ले तो भी सुनीता गोविंदा को नहीं छोड़ेगी।
दोनों का अमर प्रेम है। सुनीता मुंह फट है और गोविंदा कभी भी अपनी बात से भटकता नहीं। जब गोविंदा सुपरस्टार था तब भी सुनीता उसके साथ में थी और आज जब गोविंदा काम नहीं कर रहा है तब भी सुनीता उनके साथ है और जब भी गोविंदा काम करते हैं तो सुनीता ही उनके काम को संभालती है तो बहुत बड़ा स्टेटमेंट दिया है फिल्म मेकर प्रहलाद नीलानी ने गोविंदा को लेकर और कहा है कि 10 अफेयर्स भी कर ले तो भी इन दोनों को कोई दूर नहीं कर सकता है। वेल, गोविंदा के फैंस भी यही चाहते हैं कि गोविंदा और सुनीता का जो प्यार भरा रिश्ता है वह हमेशा बना रहे।
