पूरा हुआ गोविंदा की भांजी का परिवार। सौम्या सेठ के घर गूंजी बेटी की किलकारी। दूसरी शादी के 2 साल बाद फिर बनी मां। सेठ परिवार में लक्ष्मी के आगमन ने खटखटाया खुशियों का दरवाजा। परफेक्ट फैमिली पिक्चर शेयर कर सुनाई खुशखबरी।
भोलीभाली नव्या के चेहरे पर छाई दूसरी बार मां बनने की खुशी। ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों से एक बेहद ही दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। गोविंदा के परिवार में साक्षात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जी हां, बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ दूसरी शादी के 2 साल बाद दूसरी बार मां जोो बन गई हैं। नन्ही परी के आगमन से घर का आंगन खुशियों से गूंज उठा है। आखिरकार सालों बाद जो सौम्या के घर की चौखट पर खुशियों ने दस्तक जो दी है।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नन्ही सी जान को अपने फैंस से रूबरू भी करवाया है। मानो जैसे वाकई में एंजेल जमीन पर उतर आई हो। इस गुड न्यूज़ के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। दरअसल बीते दिन सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और इस गुड न्यूज़ को अपने फैंस के साथ शेयर किया। फोटो में आप देख सकते हैं कि सौम्या ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है और अपने पति और बेटे के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
बलाए लेते थक नहीं रहे हैं। गोविंदा की भांजे की ये फोटो देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि चारों साथ में एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। इस परफेक्ट फैमिली को पोस्ट करते हुए सौम्या ने लिखा, “यह वह खुशी है जिसके बारे में हमें पता ही नहीं था कि हम उसे खो रहे हैं और अब हमारा दिल पूरा है। हमारी परी आर्या सेठ से मिलिए।” वहीं अब फैंस ने भी अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा नन्ही परी के आने की बहुत-बहुत बधाई हो। हैप्पी दिवाली। एक और यूजर ने लिखा आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। एक और शख्स ने लिखा परफेक्ट पिक्चर। एक और ने लिखा नमस्ते प्यारी बच्ची आर्या। बता दें कि सौम्या ने इस साल अपनी सेकंड प्रेगनेंसी अनाउंस की थी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौम्या की लाइफ इस वक्त जितनी हैपनिंग है एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया था। सौम्या ने अपनी पहली शादी में कई दुख देखे हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी अरुण कपूर से 2019 में हुई थी। लेकिन कुछ कारणवश दोनों का तलाक हो गया था।
तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति पर डोमेस्टिक अब्यूज का आरोप लगाया था। उसके बाद उनकी मुलाकात शुभम से हुई और पहली ही नजर में सौम्या को उनसे प्यार हो गया था। कुछ वक्त डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली और अब दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। बता दें कि अब एक्टिंग से दूर सौम्या अब अमेरिका में रहती हैं और रियलस्टेट का बिजनेस संभालती हैं।
