गोविंदा के साथ इस निर्देशक ने की शर्मनाक हरकत,एक्टर ने दिया करारा जवाब

हीरो नंबर वन कहलाए जाने वाले गोविंदा को लेकर मौजूदा समय की एक बड़ी खबर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। होता यूं है कि बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहलाए जाने वाले गोविंदा अपने शानदार डांस, कॉमेडी और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था जब उन्हें सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अपने स्वाभिमान के लिए खड़ा होना पड़ा था। यह किस्सा उस समय का है.

जब गोविंदा अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। संघर्ष का समय था और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए वह दिन रात मेहनत करते थे। उसी दौरान एक म्यूजिक डायरेक्टर के भाई ने गोविंदा को देने की कोशिश की थी। लेकिन गोविंदा उन लोगों में से नहीं थे जो डर कर पीछे हट जाए। उन्होंने बिना किसी डर के उसी समय पलट कर जवाब दिया था। गुस्से में उन्होंने कहा था कि सर यह धमकी तो मैं तब भी नहीं लेता जब मैं विरार में रहता था।

जूता मारूंगा खींच के। भूल जाओगे तुम। उठो बाहर निकलो चलो। गोविंदा का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए थे क्योंकि उस समय वह इंडस्ट्री में नए थे लेकिन अपने आत्मसम्मान के मामले में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। दरअसल गोविंदा ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष देखा था। मुंबई के विरार इलाके में रहते हुए उन्होंने गरीबी, संघर्ष और कई मुश्किलों का सामना किया।

शायद यही वजह थी कि जब किसी ने उन्हें दबाने डराने की कोशिश की तो उन्होंने साफ शब्दों में यह बता दिया कि वह झुकने वालों में से नहीं है। यही बेबाकी, आत्मविश्वास बाद में उनके करियर की पहचान बढ़ गई। आगे चलकर गोविंदा ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी और 90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक माने गए। यह किस्सा हमें बताता है कि अगर इंसान के अंदर आत्मसम्मान और हिम्मत हो तो वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। और यही वजह है कि आज भी गोविंदा को सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेबाक और मजबूत शख्सियत के रूप में याद किया जाता है।

लेकिन मौजूदा हाल की बात करें तो गोविंदा का करियर आज बिल्कुल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। 2019 में आई रंगीला राजा को करने के बाद गोविंदा के पास किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की कोई भी खबर नहीं है। और गोविंदा के चाहने वाले भी इसी आस में है कि गोविंदा कमबैक करें। लेकिन कोई भी निर्माता निदेशक गोविंदा को फिल्म में लेना ही नहीं चाहता। यही बड़ी वजह है कि गोविंदा छोटी-मोटी शादियों में डांस करके अब अपना गुजारा बसर कर रहे हैं। आ

Leave a Comment