गोविंदा ने मुश्किल वक़्त में किस से मांगी मदद?आधी रात इस शख्स को किया फोन?

ना बीवी और ना दोनों बच्चे। इमरजेंसी के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था साथ। मुसीबत के वक्त गोविंदा ने किस्से लगाई मदद की गुहार। इस खास शख्स को किया सबसे पहले फोन। कहां थी सुनीता जब अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत? पति के बेहोश होने के बाद भी नहीं पहुंची हॉस्पिटल।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर। जहां फैंस दिनरा उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने बॉलीवुड में हर किसी को सक्ते में डाल दिया। 12 नवंबर की सुबह जैसे ही यह खबर न्यूज़ हेडलाइंस में आई वैसे ही सोशल मीडिया पर मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा मंगलवार को रात 8:30 बजे के करीब अचानक बेहोश हो गए थे।

उस वक्त वह अपने घर में ही थे। गोविंदा के बेहोश होने के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी थी। बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद गोविंदा की हालत में सुधार हुआ। लेकिन फिर रात करीब 12:30 बजे अचानक वह फिर से असहज महसूस करने लगे। जिसके बाद रात करीब 1:00 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिक केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आधी रात गोविंदा को क्या हुआ था? किसे पहला फोन किया? कहां थे परिवार के सभी सदस्य? जब घर के मुखिया की बिगड़ी तबीयत जिसके सामने गोविंदा ने झोली फैलाकर लगाई थी मदद की गुहार।

ऐसे कई सारे सवाल लोगों के ज़हन में खटकने लगे हैं और अब इसके बारे में चौंका देने वाला खुलासा भी सामने आया। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्हें बीती रात बेचैनी महसूस होने लगी, उस वक्त उन्होंने फौरन अपने लीगल एडवाइजर और दोस्त ललित बिंदल को फोन किया। ललित ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें कॉल करके अपनी तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया था। जिसके बाद वह उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह से ही काफी कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे। इसके बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा गोविंदा ने बीती रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच दवाई खाई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। लेकिन फिर अचानक रात 12:00 बजे उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। वो कमजोरी और घुटन फील कर रहे थे।

गोविंदा ने फिर कॉल करके मुझे घर बुलाया। मैं करीब 12:15 बजे उनके घर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह के बाद मैं फिर से उन्हें अस्पताल ले गया। पहले उन्हें इमरजेंसी वार्ड में लेकर गए थे। चेकअप के बाद उन्हें रात 1:00 बजे एडमिट कर लिया गया। बता दें 61 की उम्र में जहां एक ओर वह सेहत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से गुजर रही है। उनकी पत्नी लगातार मीडिया के सामने आकर एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर गोविंदा की बीवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति के हेल्थ के बारे में नहीं बल्कि धर्मेंद्र जी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उनका यह एक्शन अब लोगों के जहन में खटकने लग गया है। हालांकि आपको बता दें कि जब गोविंदा की तबीयत बिगड़ी उस वक्त सुनीता मुंबई में नहीं थी। वह किसी की शादी के लिए शहर से बाहर गई थी। खबर के बारे में पता लगा तो वह फौरन मुंबई लौट आई।

वहीं बात की जा रही है उनकी बेटी की तो वह भी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गई हुई थी। गोविंदा की तबीयत में अब काफी सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से बाहर निकलते समय गोविंदा ने मुस्कुराते हुए मीडिया से बातचीत की और अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण हैवी वर्कआउट और थकान था।

Leave a Comment