गोविंदा का बड़ा खुलासा “वो मुझे चेतावनी देने आया था” उसे लगा अब मैं फ्लॉप हो चुका हूँ !!

जूता मारूंगा तुम भूल जाओगे तुम उठो बाहर सुपरस्टार होते हुए भी गोविंदा को मुफसी का दौर देखना पड़ा था और जिस वक्त उनका टफ टाइम चल रहा था तब एक म्यूजिक डायरेक्टर का भाई उनके पास आया था.

लेकिन उस भाई के ऑफर को सुनकर गोविंदा ने उसे कहा कि जूता मारूंगा यहां से निकल। गोविंदा ने यह किस्सा अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शेयर किया है। गोविंदा ने बताया कि एक बार एक म्यूजिक डायरेक्टर का भाई मेरे पास आया।

उसे लग रहा था कि मैं फ्लॉप हो गया। वो मुझे धमकी देने लग रहा था। गोविंदा ने उस म्यूजिक डायरेक्टर के भाई की पूरी बात सुनी और फिर कहा कि सर यह जो है यह मैं तब भी नहीं लेता जब मैं विरार से स्ट्रगल कर रहा था। तो भूल जाना कि मैं आपकी यह लूंगा। अभी उठो और यहां से निकलो। नहीं तो ऐसा जूता खींच के मारूंगा कि भूल जाओगे। जूता मारूंगा खींच के। भूल जाओगे तुम।

उठो बाहर निकलो चलो। गोविंदा ने आगे उस म्यूजिक डायरेक्टर के भाई को कहा कि तुम लोग यह जो कह रहे हो तुम्हें क्या लगता है ऐसा तुम्हारे साथ नहीं हो सकता? कुछ इस तरह से गोविंदा ने यह किस्सा सुनाया है।

अब हर कोई इस किस्से को सुनकर हैरान है और यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर वह म्यूजिक डायरेक्टर है कौन? और इसी बीच कई लोगों का मानना है कि वह म्यूजिक डायरेक्टर और कोई नहीं बल्कि अनु मलिक के भाई अबू मलिक है।

अबू मलिक ने कुछ समय पहले ही एक किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था कि एक बार उन्होंने गोविंदा के लिए एक शो रखा था एक गांव में महाराष्ट्र के और 15,000 की पब्लिक गोविंदा को देखने के लिए वेट कर रही थी। लेकिन गोविंदा उस शो में पहुंचे ही नहीं।

जिसके बाद अबू मलिक ने अपने भाई डब्बू जो उस दौरान गोविंदा की तरह दिखते थे उसे गोविंदा बनाकर नचवा दिया और पीछे के रास्ते से भाग निकले कि कहीं पब्लिक को पता चल गया तो वो मारेगी।

सोशल मीडिया पर लोग मान रहे हैं कि यह उसी इंसिडेंट के बारे में बात कर रहे हैं। शायद डब्बू मलिक ने गोविंदा को गलत जज किया होगा कि गोविंदा का खराब समय चल रहा है। वह फ्लॉप हो गया है। तो कैसा भी शो कर लेगा हमारे लिए। लेकिन गोविंदा ने ऐसा नहीं किया।

और उन्होंने जब दी तो गोविंदा ने कहा यहां से निकलो नहीं तो जूता खींच के मारूंगा। हालांकि ये कंफर्म नहीं कह सकते हैं कि वो अबू मलिक ही थे लेकिन अबू मलिक के उस स्टेटमेंट के बाद ही गोविंदा ने इंटरव्यू में यह किस्सा सुनाया है तो दोनों बातों का कनेक्शन बैठता नजर आ रहा है।

Leave a Comment