“मुझे पता है …. पर गोविंदा को सोचना चाहिए …. ये उम्र.. पति के अफेयर को लेकर सुनीता ने फिर किया बड़ा खुलासा।

लंबे समय से गोविंदा के कमबैक का इंतजार हो रहा है। गोविंदा का कमबैक तो नहीं हुआ लेकिन उनकी वाइफ सुनीता का डिजिटल पर ग्रैंड लॉन्च जरूर हो गया। जहां एक तरफ सुनीता ने अपना यू ट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। वहीं पॉडकास्ट और टीवी शो में भी सुनीता अगर जाती है और कुछ बोलती है तो वो क्लिप वायरल हो जाती है और सुनीता को बखूबी आता है खबरों में रहना।

यही वजह है कि किसी भी पडकास्ट में वह जाती है तो कुछ ना कुछ ऐसा तो छोड़ जाती ही है जिसकी चर्चा हो जाती है। सुनीता और गोविंदा के डिवोर्स का मामला पुराना हो चुका था। इनफैक्ट उस मामले को खत्म करके सुनीता और गोविंदा दिवाली पर एक साथ भी आए थे। दोनों ने मीडिया से बात की, मिठाइयां खिलाई, पूजा भी की। लेकिन अब एक बार फिर से सुनीता ने एक पॉडकास्ट में ऐसी बात कह दी है जिससे सुनीता और गोविंदा के डिवोर्स की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। रिसेंटली सुनीता एक पॉडकास्ट में गई जहां पर उनसे गोविंदा के मच टॉक्ड अफेयर के बारे में पूछा गया और कहा गया कि ऐसी खबरें आ रही है कि एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का अफेयर चल रहा है। अब इस अफेयर पर सुनीता ने एक बार फिर से रिएक्ट किया है।

अगर सुनीता को यह खबरें बंद करनी होती तो वो कह देती कि ऐसा कुछ नहीं है और इस बारे में मैं बात नहीं करूंगी जो अक्सर सेलिब्रिटीज करते हैं। लेकिन सुनीता ने इस पर बात की। सुनीता ने कहा कि हां सुना तो मैंने भी है। गोविंदा को सोचना चाहिए। उनकी उम्र 60 साल की है। इस वक्त उन्हें अपने बच्चों के करियर और उनकी शादी उनकी जिंदगी सेटल करने के बारे में सोचना चाहिए। ना कि यह सब करना चाहिए। सुनीता ने यहां तक कह दिया कि मैं भी सुन रही हूं। मैं भी देख रही हूं। जिस दिन मैंने हाथों पकड़ लिया उस दिन मैं सब बोलूंगी और सब सच बोलूंगी और मीडिया के सामने आकर राज खोलूंगी। सुनीता ने यह भी कहा है कि किसी की बातों पर ट्रस्ट मत करना।

बस मैं जब आऊं तब मेरी बात सुनना। मैं सब जो सच होगा वही कहूंगी क्योंकि मैं कभी झूठ नहीं बोलती हूं। फिर चाहे मेरे परिवार की ही बात क्यों ना हो। कुछ इस तरह से सुनीता ने अपनी बात कही है। सुनीता की इन बातों से एक बार फिर से गोविंदा और सुनीता के सेपरेशन की खबरें शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि सुनीता ने गोविंदा को चेतावनी दे दी है।

सीधे तौर पर मीडिया में जाकर कि अपनी हरकतें सुधार लो नहीं तो मैं मीडिया के सामने मुंह खोल दूंगी। वहीं कईयों का कहना है कि सुनीता डिजिटल को बखूबी जानती है। उन्हें पता है कि क्या कहने से व्यूज आएंगे और वीडियो ट्रेंड करेगा। इसीलिए वह इस तरह की चीजें इस तरह के हुक्स अक्सर अपने इंटरव्यूज में छोड़ दिया करती

Leave a Comment