सोने की गिन्नियां और लाखों की गड्डियां देख पुलिस के उड़े होश।

कोई आपके पास पहुंचे और आपसे कहे कि उन्हें पता है कि गड़ा हुआ धन कहां पर है और आपसे कहे कि चलिए इस गड़े हुए धन को निकाला जाए। आप क्या करेंगे? कुछ लोग शायद इन बातों पर यकीन कर लें। और ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के जबलपुर में जहां पर अब एमपी पुलिस ने एक अंतर राज्य गिरोह को उसका पर्दाफाश किया है जो लोगों को गड़ा हुआ धन निकालने का लालच देकर उनके साथ ठगी करता था।

देखिए मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर से एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को ठगता था यह कहकर कि वो गड़ा हुआ धन लोगों को दिला सकते हैं। देखिए दबा हुआ खजाना दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद के एक ही परिवार के चार मेंबर्स जिनका नाम पन्नालाल लाट राठौर, उनके दो बेटे धर्मेंद्र और वीरेंद्र और पत्नी रमा देवी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोलीभाली जनता को झांसा देते थे। उन्हें खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोना मिला है। विश्वास जीतने के लिए वह शुरुआत में असली सोने के सिक्के दिखाते थे और सौदा पक्का होने पर करोड़ों रुपए लेकर भारी मात्रा में नकली सोने के सिक्के थमाकर चंपत हो जाया करते थे। पुलिस ने इनके पास से ₹1 करोड़ 55 लाख नगद, 84 ग्राम असली सोना और 20 किलो नकली सोने की गिन्नी बरामद की है।

आपको बता दें कि यह आरोपी इतने शातिर थे कि यह मजदूर बनके लोगों के पास जाते थे और इलाज के बहाने या दूसरी चीजों के बहाने मदद मांगते थे और फिर जिनसे भी मदद मांगने जाते थे उनसे कहते थे कि उन्हें दबा हुआ खजाना मिला है और उस दबे हुए खजाने को आप खरीद लीजिए। बदले में हमें आप पैसे दे दीजिए ताकि हम इलाज करा सकें। जी सर एक ठगी के मामले में जबलपुर पुलिस को क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। इसमें ठगों का एक गिरोह था जो चिकित्सक या अन्य ऐसे व्यक्तियों से मिलता था और उनसे कहता था कि उसको जमीन में गड़ा हुआ खजाना मिला हुआ है जिसमें भारी सोने चांदे की मात्रा है और अगर वह किसी को बताता है तो सरकार को पता चल जाएगा और सरकार सोना चांदी ज्त कर लेगी। ऐसा कह के वह लोगों को अपने झांसे में लेता था गिरोह और उनसे कहना था कि काफी कम दाम में बहुत कम पैसे में हम आपको सोना दे देंगे। क्योंकि अभी सोने की कीमत बढ़ चुकी है तो जब यह किलों में इसका रेट कन्वर्ट होता था सस्ते सोने का भी तो वो भी राशि बढ़ी जाती थी।

ऐसे करके जबलपुर में कुल तीन लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया। जिसमें से एक व्यक्ति के साथ 10 लाख, एक व्यक्ति के साथ 50 लाख और एक व्यक्ति के साथ लगभग एक करोड़ की ठगी इन्होंने की। तीनों घटनाएं संवेदनशील थी, गिरोह सक्रिय था। इसको दृष्टिगत रखते हुए क्राइम थाने की टीम लगाई गई और इस टीम ने लगातार इसमें काम किया। दिन रात काम किया और इसमें त्वरित सफलता पुलिस को मिली है जिसमें आरोपी चार हैं जिसमें एक महिला और तीन पुरुष है जो बल्लभगढ़ हरियाणा के रहने वाले बताए जाते हैं। इनको हमारी टीम ने लगातार पीछा करते हुए झांसी से पकड़ा और पूछताछ चीजों में फिर इनसे जो ठगी की गई राशि थी वो राशि प्राप्त हुई जो कि एक करोड़ 55 लाख की नगद राशि है। इसके अलावा 80 ग्राम के लगभग असली सोना मिला है जो कि अपने शिकार को ये लोग दिखाने के लिए उपयोग करते थे क्योंकि कोई व्यक्ति सोने चांदी का खरीदने से पहले एक बार सोनार से चेक कराता है तो उसको वो लोग असली सुना देते थे उसके बाद जो नकली गिन्नी और सिक्के इत्यादि डिस्प्ले में जो रखे हुए आप देख रहे हैं यह भी जब्त हुआ है। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पीआर लिया गया है। इनसे आगे पूछताछ की जा रही है कि और भी किसी व्यक्ति को इन्होंने शिकार तो नहीं बनाया गया है। साथ ही साथ आसपास के जिलों में भी सूचना की गई है कि अगर कहीं कोई घटना हुई हो तो वो लोग भी पूछताछ कर सकते हैं। सर एक ही परिवार के हां अभी जो आरोपी का गैंग पकड़ा गया है एक ही परिवार का है जिसमें तीन पुरुष और एक महिलाएं हैं और ये गिरोह घूम के लगातार ऐसी घटनाएं कर रहा था। ज्त मशरूका की सर कितना है? जप्त मशरूका कुल लगभग पौने दो करोड़ का होता है। जिसमें से 1 करोड़ 55 लाख की नगद राशि है और 84 ग्राम सोना है। इसके अलावा गिन्नी और मोबाइल फोन इत्यादि अन्य चीजें जो उनसे ज्त हुई है वो सर नकली गिन्नी लाते कहां से लिए? गिन्नियों के संबंध में जो प्राथमिक पूछताछ हुई है दिल्ली में एक स्थान वो लोग बताए हैं जहां से इनको नकली मिलता है। वो चीजें भी जांच में शामिल है। आरोपी पीआर में है और जैसे इनसे और गहराई से पूछताछ होगी और चीजें इसमें पता चलेगी।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल ₹1 करोड़ 60 लाख से भी अधिक की ठगी की है। आरोपी काफी शातिर हैं। वह इलाज कराने के बहाने लोगों के पास जाते ही मजदूर बनकर दबा हुआ खजाना मिलने की कहानी सुनाते और ठगी की रकम को छिपाने के लिए उन्होंने पनागर में एक किराए का मकान ले रखा था। फिलहाल शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने इन इस गिरोहों का पर्दाफाश किया है।

इनको गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से काफी संख्या में कैश और गोल्ड बरामद किया गया है। और अब पुलिस जो वैधानिक कार्यवाही है वह करती हुई दिखाई दे रही है।

लेकिन अगर कोई आपके पास दबा हुआ खजाना गड़ा हुआ धन ऐसी कोई कहानी लेकर पहुंचे तो आप भी सतर्क हो जाइएगा और सबसे पहले पुलिस को इत्तला कीजिएगा।

Leave a Comment