गीता और हरभजन को मुश्किल से मिला बच्चे का सुख, दो बार खो चुके है बच्चे।

एक नहीं बल्कि दो बार गीता बसरा पर टूटा दुखों का पहाड़। दो बच्चों को खो चुके हैं गीता और हरभजन सिंह। मुश्किल से मिली मां बनने की खुशी। दर्द में बीवी की ताकत बने भजी। पहली बार छलका हरभजन की बीवी का दर्द।

ऑलमोस्ट 9 साल तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रही डस्की ब्यूटी गीता बसरा फिल्मों की दुनिया में लौट आई हैं। शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के साथ गीता ने पंजाबी फिल्म मेहर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है।

हालांकि गीता के कमबैक से ज्यादा फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है एक्ट्रेस का वो खुलासा जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। यूं तो हरभजन और गीता दो क्यूट बच्चों हिनाया और जोवन के पेरेंट्स हैं।

लेकिन अपने हालिया इंटरव्यू में गीता ने यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया है कि हिनाया के जन्म के बाद गीता और हरभजन अपने दो बच्चों को खो चुके हैं। बेटे जोन के जन्म से पहले गीता को अपने दो बच्चों को खोने का पहाड़ जैसा दर्द सहना पड़ा था। जिसका असर उनके इमोशनल और फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ा था। अपने इंटरव्यू में गीता ने बताया है कि वह और हरभजन हमेशा से दो बच्चों के पेरेंट्स बनना चाहते थे। उनकी पहली प्रेगनेंसी बेहद आसान रही थी। शादी के ठीक 9 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहले बच्चे बेटी हिनाया हीर को जन्म दिया था।

हालांकि जब कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स बनना चाहा तो उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार मिसकैरज का दर्द झेलना पड़ा था। इस बारे में बात करते हुए गीता ने कहा कि मैंने दो बार कोशिश की और मेरा दो बार हो गया और यह बहुत ही मुश्किल समय था क्योंकि आपको लगता है मैं फिट हूं। मैं योग कर रही हूं। मैं सही खाना खा रही हूं तो क्या गलत हो सकता है? जैसे मैं बच्चे को क्यों कैरी नहीं कर पा रही थी? मेरा क्यों हो रहा था?

इसके साथ ही गीता ने अपने बिगेस्ट सपोर्ट सिस्टम हरभजन को लेकर भी बात की। दो बार मिसकैरज का दर्द झेल चुकी गीता ने बताया कि वह वक्त उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था। और उस कठिन समय में हरभजन बीवी का सबसे बड़ा सहारा बने थे। गीता ने बताया कि बच्चे को खोना कठिन होता है। लेकिन इसके लिए मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गीता ने कहा जब मेरा पहला मिसकैरज हुआ था तो वह पंजाब में थे। इसलिए अगले दिन ही आ गए। अस्पताल में मेरा एक छोटा सा ऑपरेशन होना था।

इसलिए वह उस दौरान मेरे साथ थे। हालांकि दो बार झेलने के बाद गीता को दोबारा मां बनने की खुशी भी मिली। साल 2021 में गीता और हरभजन ने बेटे जोवन वीर को जन्म दिया था। गीता और भज्जी के दोनों बच्चे हीर और जोवन बेहद ही क्यूट हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिनमें उनके बच्चे अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल चुराते हैं।

Leave a Comment