गाजियाबाद में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीनों बच्चियों के पिता चेतन से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए। इस दौरान चेतन से कई तरह के सवाल पूछे गए। चेतन ने कबूल किया कि उसकी तीन शादियां थी और चौथी से संबंध था। जिसकी निधन उसके ही घर के छत से गिरकर हुई थी।
एक शादी संतान नहीं होने की वजह से हुई और बाकी अवैध संबंधों की वजह से। चेतन से जब पूछा गया कि उसकी कितनी शादियां हैं और लिवन पार्टनर की निधन की सच्चाई क्या है? तो उसने तीन पत्नियां होने और एक पार्टनर की निधन की बात कबूल की।
उसने कहा कि उसकी पहली पत्नी सुजाता है। दोनों की कोई संतान नहीं हुई तो सुजाता की मर्जी से उसने अपनी सगी साली हिना से शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद ही उसका सीलमपुर में ससुराल के पड़ोस में रहने वाली तब्बू से संबंध बन गया। उसे 9 साल पहले राजेंद्र नगर वाले फ्लैट में रहने के लिए सात घर लाया पर झगड़े होने लगे। साल 2018 में यहां उसकी तीसरी मंजिल से गिरकर निधन हो गई। चेतन ने इसमें किसी तरह का हाथ होने से इंकार करते हुए कहा कि उस समय वह घर पर नहीं था और पुलिस जांच में उसे क्लेम चिट मिल चुकी है। बच्चियों के पिता ने तीसरी शादी को लेकर कहा कि उसकी पार्टनर रही तब्बू की रिश्तेदार है। तब्बू की मौत के बाद उसके तब्बू की रिश्तेदार टीना से अवैध संबंध बन गए। वो प्रेग्नेंट हो गई तो चेतन ने कोर्ट मैरिज कर ली।
इस तरह वो तीन पत्नियों के साथ रह रहा था। चेतन की तीन शादियों में पांच बच्चे थे। जिनमें से तीन ने एक साथ खुदकुशी कर ली। हालांकि चेतन की पत्नियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उस पर कोई आरोप नहीं लगाया। हिना ने कहा कि उसके परिवार की मर्जी से चेतन से शादी की। वहीं टीना ने कहा कि संबंध हो जाने के कारण शादी कर ली। चेतन ने कहा कि साल 2018 में उसके साथ रहने वाली तब्बू की गिरकर मौत हो गई। वहीं इसी हादसे को लेकर एक और बयान सामने आया।
खुद चेतन के ससुर सीलमपुर निवासी दिलीप का कहना है कि 2018 में जो गिरकर मरी वो उनकी ही 16 साल की बेटी थी। वो निशिका के जन्मदिन पर चेतन के यहां गई थी। उसकी चेतन से शादी नहीं हुई। दिलीप का कहना है कि उनकी 11 बेटियां और तीन बेटे हैं। हिना की शादी चेतन से उन्होंने ही कराई। पुलिस का कहना है कि दिलीप को भी नोटिस देकर बुलाया जाएगा।
