जब मोहनीश भाल ने सलमान के एक्टर बनने के सपने पर पानी फेर दिया,बोले-मैं 6 फीट का हूं और तू…

सलमान खान और मोहिनीश बहल ने राजश्री प्रोडक्शन की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। इसमें मैंने प्यार किया, हम साथ-साथ हैं। हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों पक्के दोस्त हैं मगर इंडस्ट्री में मोहनीश सलमान के सीनियर हैं।

करियर की शुरुआत में जब मोहनीश को पता चला कि सलमान भी एक्टर बनना चाहते हैं तो वो हैरान हो गए। उन्होंने सलमान से कहा कि जब उनके जैसा कद काठी वाला एक्टर फिल्मों में सफल नहीं हो पाया तो सलमान क्या हिट होंगे।

बकल मोहनीश सलमान की तो हाइट भी नहीं है एक्टर बनने लायक। इन दिनों मोहनीश बहल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। अतिथि नाम के एक पोर्टल को दिए इस इंटरव्यू में मोहनीश ने अपने और सलमान के इक्वेशन पर बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। मोहनीश और सलमान दोनों ही सी रॉक होटल के जिम में ट्रेनिंग करते थे। मोहनीश फिल्मों में आकर फ्लॉप हो चुके थे। सलमान फिल्मों में आना चाहते थे। इसी होटल के जिम में दोनों की पहली मुलाकात हुई। मोहनीश कहते हैं मेरे कई दोस्त हैं मगर एक खास दोस्त है जिससे मेरी दोस्ती तब हुई जब मेरा बुरा वक्त चल रहा था। आज लोग उसे सलमान खान के नाम से जानते हैं। मोहनीश ने बताया कि तब सलमान काफी पतले दुबले हुआ करते थे मगर वो फिल्मों में आना चाहते थे।

ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और इसी मुलाकात ने मोहनीश के करियर को डूबाने से बचा लिया। इस बातचीत में मोहनीश आगे जोड़ते हैं। सलमान ने मुझसे कहा कि मोहनीश मैं एक्टर बनना चाहता हूं। मोहनीश यह सुनकर चौंक गए। उन्होंने झल्लाते हुए सलमान से कहा, “मैंने उनसे कहा, “क्या बोल रहे हो?” हो तुम। मैं फ्लॉप हो चुका हूं। तुम कैसे एक्टर बनोगे? जबकि मैं 6 फीट लंबा हूं। तुम्हारी तो हाइट भी नहीं है। तुम एक्टर कैसे बन सकते हो? मोहनीश ने आगे बताया कि सलमान उनकी इस बात से खफा नहीं हुए।

मेहनत करते रहे और आखिरकार उन्हें फिल्म मिल गई। फिल्म मिलने के बाद सलमान मोहनीश से मिलने गए। इस मीटिंग के बारे में मोहनीष ने कहा वो मेरे पास आए और कहा, “मुझे राशि प्रोडक्शन की एक पिक्चर मिली है। उसमें विलेन का रोल है। क्या तुम करोगे?” क्योंकि यह ऑफर वो इंसान लाया था जिसे तब मुझ पर भरोसा था जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं था। इसलिए मैंने कहा हां क्यों नहीं करूंगा। वो फिल्म थी मैंने प्यार किया। यह लीड रोल में सलमान खान की पहली फिल्म थी।

इस फिल्म में मोहिनीश बहल ने विलेन का रोल किया था। फिल्म से उनका एक डायलॉग था। एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते जो आज तक बोला जाता है। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सलमान को ड्रीम लॉन्च मिला। मोहिनीश का करियर रिवाइव हो गया। इस फिल्म के बाद मोहनीश तमाम इंटरव्यूज में इस रोल का क्रेडिट सलमान को देते आए। वह कहते हैं अगर वह आदमी सलमान उस वक्त मेरा नाम नहीं लेता तो शायद बाकी सब कुछ भी नहीं होता। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। सलमान ने ना सिर्फ मोहनीश का करियर बजाया बल्कि उन्होंने उनकी बिटिया प्रणूतन को भी लॉन्च किया। सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी नोटबुक से प्रणूतन और ज़हीर इकबाल ने अपना करियर शुरू किया था।

मोहनीश और सलमान ने पिछली बार जय हो में काम किया था। वहीं बतौर एक्टर मोहनीश की पिछली फिल्म थी पानीपत। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में लगे हुए हैं। इसे अपूर्ण बलाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। यह तमाम जानकारी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही श्रुति ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Comment