डर की वजह से सलमान खान ने बेचा घर, गैलेक्सी छोड़ नए आशियाने में होगें शिफ्ट? फैसले ने उड़ाए होश।

डर से सलमान खान ने बेचा घर। दबंग खान जल्द बदलेंगे अपना आशियाना। क्या जान के खतरे से सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला? करोड़ों की कीमत में घर बेचने की खबरों ने उड़ाए फैंस के होश। यह तो आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ एक्टर सलमान खान को बीते दिनों से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं। लेकिन हमेशा हर धमकी से बेफिक्र होकर धाकड़ लाइट जीने वाले सलमान खान हमेशा स्वैग में ही नजर आते हैं।

लेकिन अब इसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान ने अपना करोड़ों की कीमत वाला घर बेच दिया है और घर बेचने की खबर के बाहर आते ही भाईजान के फैंस मायूस भी हो गए हैं। और घबराए फैंस यह सवाल भी करते नजर आ रहे हैं कि क्या सलमान खान ने अपना गैलेक्सी अपार्टमेंट तो नहीं बेच दिया? तो सबसे पहले आपको बता दें कि भाईजान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं बल्कि बैंड्रा वेस्ट में स्थित अपना एक लग्जरी फ्लैट बेचा है।

जी हां, सामने आ रही खबरों के मुताबिक एक्टर सलमान खान ने मुंबई के बैंड्रा पश्चिम में एक अपार्टमेंट को 5.35 करोड़ में बेच दिया है। साथ ही दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि लेनदेन जुलाई 2025 में ही हो चुका है और इसका रजिस्ट्रेशन का काम भी पूरा हो चुका है।

जानकारी के लिए बता दें कि स्क्वायर यारार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार सलमान खान द्वारा बेचे गए अपार्टमेंट शिव अस्थान हाइट्स में बना हुआ था। गौर करने वाली बात है कि सलमान खान ने अपना जो करोड़ों का फ्लैट बेचा है, इसका टोटल एरिया 122.45 वर्ग मीटर फैला हुआ है। साथ ही इस डील में तीन कार पार्किंग भी शामिल है।

गौर करने वाली बात तो यह भी है कि इस लेनदेन में ₹32 लाख की स्टैंप ड्यूटी और ₹00 का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी शामिल है। वेल, इस खबर के बाहर आते ही इंटरनेट की दुनिया में यह दावे भी शुरू हो गए थे कि भाईजान ने लॉरेंस बिश्नोई के डर से अपना आशियाना बदलने का फैसला लिया है और वह जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट होने वाले हैं या फिर गैंगस्टर की धमकी से डरकर सलमान खान दूसरी जगह शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं।

लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों ही बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है क्योंकि दबंग एक्टर ने अपना लग्जरी घर यानी कि गैलेक्सी को नहीं बेचा है बल्कि एक फ्लैट को बेचा है। खैर बात करें सलमान खान के बारे में तो बता दें भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। दावे किए जा रहे हैं कि यह फिल्म साल 2026 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं और सलमान खान के सॉलिड लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं।

Leave a Comment