नो किड्स पॉलिसी अपना रहे हैं टीवी के यह सितारे। चाइल्ड फ्री जिंदगी जीना चाहते हैं कपल। बेबी प्लानिंग पर फिलहाल के लिए लगा रखा है फुल स्टॉप। शादी के सालों बाद भी सुना है आंगन। नहीं उठाने को तैयार बच्चे की जिम्मेदारी। मां-बाप बनने के सुख से रह रहे हैं वंचित। मनमर्जी जिंदगी बिताने का लिया फैसला। छोटे पर्दे की दुनिया में ऐसे कई कपल हैं जिन्होंने नो किड्स पॉलिसी अपना रखी है। शादी के सालों बाद भी इन्हीं कपल ने बेबी प्लानिंग से तौबा कर रखी है।
आजकल देश भर में नो किड्स पॉलिसी का जो ट्रेंड फॉलो हो रहा है, वह पुराने जमाने के लोगों की समझ से बाहर है। इस ट्रेंड में कपल अपने करियर पर फोकस करते हैं और जानबूझकर बच्चे ना करने का फैसला करते हैं। इसका मतलब यह है कि दोनों बच्चे चाहते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते।
ऐसा ही कुछ टीवी के इन पॉपुलर कपल ने भी फॉलो करना शुरू कर दिया। फैंस भी सोच में पड़ रहे हैं कि आखिर इन कपल ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी से मुंह क्यों मोड़ रखा है। तो चलिए आज की इस रिपोर्ट में बिना किसी देरी के हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है टीवी के हैंडसम हंग गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का।
गौरव और आकांक्षा की शादी को 9 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी वह बेबी प्लानिंग से कोसों दूर हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में जानीमानी ज्योतिषी जया मददान ने शिरकत की थी। गौरव ने उनसे सवाल किया था कि क्या उनकी लाइफ में बच्चों का योग है?
इस पर जया ने कहा था उनकी पत्नी आकांक्षा इस बारे में गंभीरता से सोच रही हैं। वहीं फैमिली वीक के दौरान जब यही बात आकांक्षा को पता चली तो उनका रिएक्शन देखने वाला था। इस बारे में सुनते ही उन्होंने साफ कर दिया कि वह ऐसा कुछ भी प्लान नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए फिलहाल तैयार नहीं है।
दूसरा नाम आता है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का। इस लिस्ट में दूसरा नाम दिव्यांका और विवेक का है। दोनों की पहली मुलाकात स्टार प्लस के शो यह है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। कपल की शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वह मां-बाप बनने के सुख से वंचित हैं। कपल ने कई बार इंटरव्यू में कहा कि वह बच्चे के लिए तैयार नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो बच्चे करने का सोच रहे हैं। इसी के साथ वो यह सब भगवान पर छोड़ चुके हैं। तीसरा नाम है अंकिता विक्की का। जैसा कि सभी जानते हैं कि कई बार अंकिता की मां बनने की खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन हर बार कपल ने इन अटकलों को खारिज किया।
अंकिता ने यह बात साफ-साफ कह दी है कि वह इस वक्त बच्चे की जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। दोनों चाहते हैं कि बच्चा तब पैदा हो जब वो यह जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हो जाए। अगला नाम है मदालसा शर्मा और महाक्षय चक्रवर्ती का। इस लिस्ट में चौथा नाम मदालसा शर्मा और महाक्षय चक्रवर्ती का है। साल 2018 में अनुपमा फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय से शादी की थी। दोनों की शादी के 7 साल बाद भी उनकी कोई औलाद नहीं है।
मिथुन के बेटे और बहू का मानना है कि वह बच्चे तब करेंगे जब खुद जिम्मेदारी उठाने के लायक हो जाए। पांचवा नाम है कविता कौशिक और रोनित विश्वास का। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने साल 2017 में बिजनेसमैन रनित विश्वास से शादी की थी। वो उनके साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। लेकिन जब बात फैमिली आगे बढ़ाने की हो तो इसके फेवर में नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें इस अधिक आबादी वाले देश में एक बच्चे को लाने की कोई इच्छा नहीं है।
