न पंडित का लड़का न कायस्थ की बेटी.. क्या है गौरव खन्ना की पत्नी की जाति ?

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पॉपुलर सीरियल अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले

गौरव खन्ना ने बहुत ही शांति के साथ माइंड गेम खेला और बिग बॉस की ट्रॉफी जीती और साथ ही उन्होंने ₹50 लाख नगद और एक शानदार कार भी अपने नाम कर ली। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में फराना भट्ट को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। टीवी की दुनिया में एक लंबा सफर तय करने वाले गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही।

लोग लगातार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी के बारे में बात कर रहे हैं। अब लोगों को जानना है कि गौरव खन्ना ने असल जिंदगी में किस जाति की लड़की के साथ शादी रचाई है। आपको बता दें गौरव खन्ना की पत्नी का नाम आकांक्षा चमोला है और वह भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वरागिनी शो से की थी। उनकी और गौरव की मुलाकात एक इवेंट में एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू हुई थी। पहली नजर में गौरव का दिल आकांक्षा पर आ गया था। दोनों में जान पहचान बढ़ी और एक दिन गौरव ने अपने दिल की बात आकांक्षा से कह दी।

एक्ट्रेस भी गौरव खन्ना को प्यार करने लगी थी और फिर साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। आकांक्षा चमोला के जाति की बात करें तो आकांक्षा चमोला उत्तराखंड के गढ़वाल से नाता रखती हैं। हालांकि आकांक्षा चमोला की परवरिश मुंबई जैसे बड़े शहर में हुई है। वहीं आकांक्षा उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

इसलिए उनके नाक में आपने कई बार बड़ी नथ देखी होगी। वं आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे चमोला लगाती हैं जो कि गढ़वाल की एक जगह है। यह जाति मुख्य रूप से ब्राह्मण या क्षत्रिय समुदाय से संबंधित मानी जाती है। बिग बॉस के घर में भी आकांक्षा अपनी जाति के बारे में बात कर चुकी हैं। आकांक्षा चमोला उत्तराखंडी हिंदू हैं। यही वजह है जो आकांक्षा को अक्सर गढ़वाली त्यौहार मनाते हुए आपने देखा होगा और नाक में बड़ी सी नथ पहने अपने रीति-रिवाज को करते देखा होगा।

वहीं आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 1.8 करोड़ है। उनकी इनकम मेनली टीवी शोज़, एड्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वहीं गौरव खन्ना के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ ₹8 करोड़ के आसपास है.

Leave a Comment