टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे कृतिका कांवरा की शादी जब से क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर से हुई है। दोनों ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। इसी बीच गौरव कपूर ने शादी के बाद कृतिका कैमरा के साथ अपनी फोटोस पोस्ट करते हुए लिखा दिस टाइम यस्टरडे वी सेड यस टू फॉरएवर। यानी कि इसी वक्त कल के दिन हमने एक दूसरे को हमेशा के लिए हां कहा था। इन फोटोस में कपिल अपनी प्राइवेट वेडिंग की मूवमेंट्स को शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिसमें दोनों ही बेहद को अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं जब सोशल मीडिया के कुछ लोगों ने गौरव कपूर के इंस्टाग्राम को टटोला तो पाया कि वह अभी भी अपनी पूर्व पत्नी यानी कि एक्स वाइफ कीरत भट्टल को फॉलो करते हैं और कीरत भट्टल भी उन्हें आज भी फॉलो करती हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दोनों की दोस्ती अगर आज भी है तो इन दोनों का डिवोर्स क्यों हुआ? आपको बता दें कि गौरव कपूर ने साल 2014 में कीरत भट्टल से शादी की थी। लेकिन 7 साल बाद दोनों अलग हो गए।
4 नवंबर 2014 को शादी करने के पहले कीरत और गौरव पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होती रही और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने लंबे वक्त तकएक दूसरे को डेट किया और फिर 2014 में एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग में शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। वहीं गौरव की पहली पत्नी कीरत जानीमानी एक्ट्रेस और मॉडल है। कीरत ने तमिल सिनेमा में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई।
चंडीगढ़ की रहने वाली कीरत ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कई सारे एड्स के लिए काम किया। वहीं वह तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम करती भी हैं। कीरत को पहचान कन्नड़ फिल्म गैया से मिली जिसमें प्रज्वल देवराज संग पुल लीड रोल में नजर आई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। गैलैया के बाद कीरत कोसंतोष सुब्रमण्यम में देखा गया था। वहीं धनुष के साथ भी कीरत ने देसिया नंदुन चलाई जैसी फिल्में साइन की थी।
लेकिन प्रोडक्शन में 3 महीने की देरी के कारण फिल्म की शूटिंग कभी हो ही नहीं पाई। आपको बता दें कि गौरव और कीरत का साल 2021 में तलाक हुआ था। खबर थी कि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया और दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि दोनों के बीच कंपैटिबिलिटी इशू रहा है। फिलहाल दोनों ने कभी भी पब्लिकली आकर अपने डिवोर्स की वजह नहीं बताई है।
जहां गौरव लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। तो वहीं कीरत लाइमलाइट से दूर ही रहती है।
