कभी फिल्म की शूटिंग लोकेशन चेंज, कभी फिल्म की रिलीज डेट चेंज, तो कभी फिल्म का टाइटल चेंज, कभी फिल्म का प्लॉट चेंज। द बैटल ऑफ गलवान फिल्म के साथ यही हो रहा है।
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म द बैटल ऑफ गलवान को लेकर अब जो अपडेट आई है, उसने फैंस को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब यह फिल्म द बैटल ऑफ गलवान फिल्म नहीं रही है। अब इस फिल्म का नाम कर दिया है मातृभूमि।
अपूर्व लाखिया ने बताया कि उन्होंने दो टाइटल रजिस्टर करवाए थे इस फिल्म के लिए। द बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि। उन्हें लगता है कि फिल्म की थीम के हिसाब से मातृभूमि ज्यादा इंपैक्टफुल नाम है। इसीलिए उन्होंने अब फिल्म का नाम चेंज करने का डिसीजन लिया है। बताया जा रहा है कि ये डिसीजन सिर्फ इसलिए नहीं लिया गया है बल्कि इसलिए लिया गया है क्योंकि फिल्म का जो कंटेंट है उससे इंडिया और चाइना के रिश्तों पर असर आ सकता है।
यही वजह है कि मेकर्स पहले ही सेफ खेल रहे हैं। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि किसी भी तरह से उनकी फिल्म पर आंच आए या उनकी फिल्म कहीं अटके। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस इस फिल्म को कहीं अटका ना दे। इसीलिए मेकर्स फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
जब बैटल ऑफ गलवान का टीजर आया था तभी चाइना ने रिपोर्ट करना शुरू कर दिया था कि अगर इस फिल्म में गलत चीजें दिखाई गई तो यह बर्दाश्त हम नहीं करेंगे और उसके बाद यह भी खबर आई थी कि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने कहा है कि यह फिल्म पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ही सेंसर करेगा और उसके बाद ही यह फिल्म रिलीज हो पाएगी। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही यह जो चेंजेस आ रहे हैं, इससे यह जरूर समझ में आता है कि फिल्म का जो टॉपिक है या फिल्म का जो कंटेंट है वह कहीं ना कहीं कुछ ऐसा है जिस पर इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा हो सकती है और इंडिया और चाइना के रिश्तों पर असर आ सकता है। इसीलिए अब फिल्म का नाम ही चेंज कर दिया गया है ताकि कोई कह ही नहीं सके कि यह जो दिखाया है यह रियल है। यह बैटल ऑफ गलवान की कहानी है।
नाम चेंज करने से मेकर्स यह कह सकते हैं कि हमने तो फिक्शन कहानी बनाई है। आप भले ही इसे बैटल ऑफ गलवान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अब ये देखना होगा कि क्या फिल्म के अंदर सलमान खान के किरदार का नाम भी चेंज किया गया है क्योंकि इनिशियली वो कर्नल संतोष बाबू का तो क्या अब उस किरदार को भी कुछ नया नाम दिया जाएगा।
क्या फिल्म का कुछ पोर्शन है जिसे रिशूट किया जाएगा। वेल खबरें तो यही संकेत कर रही है और इसीलिए ही मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे शिफ्ट कर दिया है क्योंकि फिल्म की पूरी थीम ही चेंज हो गई है। कहानी में कुछ अलग एंगल डालना पड़ेगा ताकि यह कहानी अब बैटल ऑफ गलवान जैसी ना लगे।
