सलमान ने अचानक बैटल ऑफ़ गलवान का नाम क्यों बदल दिया?

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। इसके कुछ हिस्से रीशूट तो हुए ही अब फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। अब इस वॉर फिल्म को मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस टाइटल दिया गया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इसमें बड़े अक्षरों में मातृभूमि लिखा हुआ है।

एक बार को ऐसा लगा कि उन्होंने इसी नाम से रिलीज हुए गाने को लेकर कोई नई अपडेट डाली है। मगर फिर पता चला कि फिल्म का टाइटल ही बदल चुका है। नए पोस्टर में सलमान दोबारा इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। मगर सवाल है कि मेकर्स ने फिल्म का नाम आखिर बदला क्यों? पोस्टर के टैगलाइन में मे वॉर रेस्ट इन पीस को देखकर लग रहा है कि इसकी कहानी में कुछ बदलाव हुआ है। संभव है कि मेकर्स ने चीन से हुई झड़प से ज्यादा भाईचारे वाले एलिमेंट को तरजीह दी है। फिल्म के ट्रेलर में भी हम सलमान और चीनी सैनिकों को एक दूसरे के सामने सर झुकाते देख चुके हैं। इसलिए इंटरनेट पर लोग संभावना जता रहे हैं कि फिल्म की कहानी में असली घटना की तुलना में कुछ चेंज आया है। इससे पहले चीन भी इस मूवी के कंटेंट को लेकर भारत से तू तू मैंम कर चुका है।

इसलिए मेकर्स पर डायरेक्ट इनडायरेक्ट तरीके से दबाव आ गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि सलमान ने दुनिया भर में शांति और बदलाव के लिए यह मैसेज दिया है। अब सच क्या है यह तो बस सलमान और फिल्म से जुड़े लोग ही जानते हैं। मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि मेकर्स की देरी के कारण मातृभूमि ने मार्केट से अपना मोमेंटम खो दिया है। कम से कम बैटल ऑफ गलवान नाम के कारण लोग इसे 2020 के गलवान वैली संघर्ष से जोड़ पा रहे थे।

मगर अब सलमान को नए सिरे से फिल्म की मार्केटिंग करनी होगी। हालांकि इन सबके बावजूद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। पहले इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट 17 अप्रैल बताई जा रही थी। उस हिसाब से अब तक फिल्म का प्रमोशन शुरू हो जाना चाहिए था। मगर फिर भी इसे लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।

नए रिपोर्ट नए पोस्टर में कोई रिलीज़ डेट मेंशन नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत तक मेकर्स फिल्म के कुछ नए प्रमोशनल मटेरियल रिलीज़ करेंगे। उसमें फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी। मातृभूमि को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Comment