सलमान खान को लगा बड़ा झटका, गलवान वैली नाम की फिल्म यूट्यूब पे हुई रिलीज।

सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की घोषणा की है। यह फिल्म है गलवान वैली पर और वॉर पर आधारित इस फिल्म के लिए सलमान खान कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनफैक्ट सलमान खान दिन-बदिन जिस तरह से स्लिम नजर आ रहे हैं, उससे दिख भी रहा है कि सलमान जिम में कितना पसीना बहा रहे हैं। लेकिन सलमान के इस पसीने पर पानी फिरा दिया है यूट्यूब पर रिलीज एक फिल्म ने। जी हां, जिस गलवान वैली युद्ध पर सलमान खान फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग सलमान अब शुरू करेंगे। इसी नाम की एक फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ हो गई है।

इस फिल्म का नाम है एलओसी द बैटल ऑफ गलवान। गलवान का जो युद्ध हुआ था, उसी पर यह फिल्म बनी है। यह फिल्म बनकर तो 2022 में ही तैयार हो गई थी और उसके बाद कई फेस्टिवल्स में भी इस फिल्म को दिखाया गया। लेकिन आखिर सलमान खान के गलवान वैली पर फिल्म अनाउंस के तुरंत बाद यह फिल्म YouTube पर क्यों रिलीज हो गई? इसकी डिटेल्स अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस डायरेक्टर ने इस फिल्म को बनाया उस डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड में इस फिल्म को क्लियर करवा के 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग बनाई थी।

लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में बहुत ज्यादा कट्स दिए। फिल्म में ना सिर्फ वायलेंस को 30% कम करने को कहा बल्कि फिल्म में गलवान वैली में शामिल हुए जवानों की जो पिक्चर्स दी गई थी एंड क्रेडिट्स में उन्हें भी हटाने को कहा गया। सेंसबोट ने जो चेंजेस कहे वो चेंजेस करने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म को फिर से सेंसब के पास भेजा लेकिन सेंसर बोर्ड ने कोई जवाब ही नहीं दिया। जिसके बाद मेकर्स ने इतने समय तक इंतजार किया और अब उन्होंने फाइनली इस फिल्म को इंडिया में रिलीज़ कर दिया है।

इस फिल्म को बनाया है डायरेक्टर नितिन कुमार ने और उन्होंने ही कहा है कि उनकी इस फिल्म को उन्होंने अब रिलीज़ किया है क्योंकि सेंसर बोर्ड उन्हें परमिशन ही नहीं दे पाया। इसीलिए इस फिल्म को वह थिएटर में ना रिलीज़ करके YouTube पर रिलीज़ कर रहे हैं।

इस फिल्म के रिलीज़ हो जाने से सलमान खान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फिल्म की कहानी ऑलरेडी अब लोगों के सामने आ गई है। उस पर ऑलरेडी एक फिल्म बनी है। ऐसे में अब सलमान खान गलवान वैली युद्ध वाली फिल्म में अपने एंगल से कैसे कहानी को एक हायर लेवल पर ले जाएंगे ये देखने वाली बात।

Leave a Comment