अहमदाबाद में मंगलवार को प्लेन हादसे की घटना के बाद पांच दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की लगातार दूसरी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है ये लगातार दूसरा मामला है जब इस रूट की फ्लाइट टेक ऑफ से पहले ही कैंसिल कर दी गई वजह इस बार भी वही तकनीकी खराबी मंगलवार को AI159 को दोपहर 1:10 पर उड़ना था।
लेकिन टेक ऑफ के कुछ घंटे पहले ही तकनीकी समस्या सामने आई जिसके चलते फ्लाइट को रद्द करना पड़ा यह फ्लाइट अब बुधवार को रिशेड्यूल की जाएगी यात्रियों में इस फैसले को लेकर भारी नाराजगी देखी गई है एक यात्री ने कहा यह सही नहीं है यहां आने के बाद बताया जाता है कि फ्लाइट रद्द हो गई है अब 250 लोग कहां जाएंगे ना ठहरने की व्यवस्था ना कोई सही जानकारी गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एक चार्टर प्लेन की बुरी लैंडिंग की घटना हुई थी जिसमें सभी यात्री बाल-बाल बचे थे इसके बाद एयर इंडिया ने अपनी अहमदाबाद लंदन उड़ान का फ्लाइट नंबर भी बदल दिया।
पहले इस रूट की फ्लाइट AI171 थी जिसे अब बदलकर AI159 किया गया है वापसी की फ्लाइट अब AI160 के नाम से जानी जाएगी ऐसा कदम आखिरी बार 2014 में देखा गया था जब मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमए 370 लापता हो गई थी और उस रूट की संख्या एमए 318 कर दी गई थी।
सोमवार रात सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही AI180 फ्लाइट में इंजन की खराबी सामने आई यात्रियों को सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरना पड़ा वहीं मस्कट से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट की चलते नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी इससे पहले भी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसv312 की लैंडिंग के दौरान पहहिए से धुएं निकलने लगे पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी इस दौरान विमान में हज यात्री बैठे हुए थे पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लगातार तकनीकी खराबियों उड़ानों के अचानक रद्द होने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठते सवाल एक गंभीर संकेत हैं अहमदाबाद में हाल ही में हुए प्लेन क्रैश के बाद Air इंडिया की उसी रूट की फ्लाइट में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतें सिर्फ इत्तेफाक नहीं मानी जा सकती अब ऐसे में सवाल यह है कि क्या एयरलाइंस यात्रियों की जान को जोखिम में डाल रही है और क्या यह समय है कि डीजीसीए और मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एिएशन सख्त कदम उठाएं।
