क्या आर्यन खान ने डूबाया अपने पिता शाहरुख खान का नाम? एक सीरीज ने मिट्टी में मिला दी किंग खान की इज्जत। बॉलीवुड के बादशाह के 35 साल के करियर पर बेटे ने फेर दिया पानी।
द बैग्स ऑफ बॉलीवुड बनाकर बुरा फंसे आर्यन खान। इस मशहूर कॉमेडियन ने उड़ाई खान परिवार के लाडले की धज्जियां। नहीं नहीं। ना ही ऐसे दावे हम कर रहे हैं और ना ही सोशल मीडिया पर यूजर। तो फिर ऐसा कौन है जिसने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के शहजादे की दुनिया के सामने क्लास लगा दी है?
तो बता दें कि वो शख्स और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल हैं। यूं तो आर्यन खान की लेटेस्ट वेब सीरीज द बैग्स ऑफ बॉलीवुड को क्रिटिक्स और फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। आर्यन ने इस नेटफ्लिक्स शो से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है।
सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा और मजाकिया कटाक्ष किया गया है। साथ ही इससे जुड़ी कुछ चीजों की आलोचना भी की गई है। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। लेकिन इसके अलावा भी एक बार फिर इस सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया है। जी हां, कॉमेडियन सुनील पाल ने इसकी तीखी आलोचना की है। वह इस शो में बॉलीवुड की आलोचना से खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि आर्यन ने इस इंडस्ट्री का मजाक उड़ाकर गलती की है। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन की जमकर क्लास लगा दी है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है सुनील पाल का कहना।
इंटरव्यू के दौरान वह कटाक्ष करते हुए कहते हैं, जिस बॉलीवुड ने आपके बाप को इतना बड़ा सुपरस्टार बनाया, आज उस बॉलीवुड की बुराई आप इस तरह कर रहे हैं। शाहरुख खान का बॉलीवुड में 33 साल का करियर है। उन्होंने इस दरमियान एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वह अपने बेटे आर्यन खान के शो में भी कैमियो में नजर आए हैं।
इस शो में उनका और बॉलीवुड के कई साथियों का मजाक बनाया गया है। हालांकि शो में शामिल किसी भी कलाकार ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। लेकिन फिर भी सुनील पाल को लगता है कि आर्यन कुछ और बना सकते थे। उन्होंने कहा आर्यन के पास शहरत, पैसा या स्टेज की कोई कमी नहीं।
वह 5 साल और घर पर बैठकर कुछ ऐसा बना सकते थे जिसकी तारीफ संजय लीला बंसाली भी करते। अब सुनील पाल की कटाक्ष भरी बातों के बाद फिलहाल आर्यन और शाहरुख दोनों में से किसी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सुनील पाल ने लोगों को खरी-खोटी बातें सुनाई हो। इससे पहले भी कई बार कॉमेडियन लोगों पर तंज कस चुके हैं।
