ऑस्कर पहुंची एक काम वाली के बेटे की फिल्म। स्क्रीनिंग में मां के सामने नहीं रुके आंसू। 12 साल की कड़ी मेहनत लाई रंग। यशराज धर्मा का लीड हीरो बना एक्टर। बिना शॉर्टकट सिर्फ काम से मिला बड़ा नाम। जब अपनी मां को दूसरों के घर काम करते देखा हो।
घर की जिम्मेदारी उठाते देखा हो। परिवार को पैसे और खाने के लिए संघर्ष करते देखा हो। उस वक्त एक बच्चे का सिर्फ यही सपना होता है कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो अपनी मां को एक ऐसी जिंदगी दूंगा जिसमें किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होगी। यही सपना सच होते हुए आज हम देख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर विशाल जेठवा का यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर सभी लोग खुशी के आंसू बहा रहे हैं। अपनी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग में विशाल के आंसू रुक नहीं रहे थे। यह आंसू उस संघर्ष की कहानी बयां कर रहे थे जो उनके साथ-साथ उनकी मां ने किया था। यह शोहरत विशाल को 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद मिल रही है। उनकी फिल्म ऑस्कर पहुंच गई है। बता दें फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर और नीरज घायवाल ने सोमवार शाम 22 सितंबर को मुंबई में अपनी फेमस फिल्म होमबाउंड की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।

इसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, जानवी कपूर, विक्की कौशल, खुशी कपूर, रोहित सराफ, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और भी कई हस्तियां शामिल हुई थी। स्क्रीनिंग से पहले एक खास पल सभी की नजरों में छा गया जब फिल्म में मेन लीड विशाल जेठवा इमोशनल हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही वह पापराजी के सामने पोज़ देने पहुंचे, उनकी आंखों में आंसू भर आए। कैमरों की चमक के बीच उनका इमोशनल चेहरा देखकर सभी लोग हैरान रह गए। विशाल खुद को संभाल नहीं पाए और रो पड़े। उसी समय उनकी मां प्रीति जेठवा ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया और संभालने की कोशिश की। यह मोमेंट ना केवल कैमरों ने कैद किया बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।
इसके बाद विशाल ने खुद को संभाला और मुस्कुराते हुए अपनी मां के साथ रेड कारपेट पर पोज़ दिए। वो ब्लैक कलर के वेलवेट सूट में बेहद ही हैंडसम और स्टाइलिश नजर आ रहे थे। फिलहाल उनके लुक से ज्यादा उनके इमोशनल मोमेंट की चर्चा हो रही है। वहीं आपको बता दें विशाल ने अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया है। साथ ही उनके परिवार ने भी एक इंटरव्यू में विशाल ने बताया था कि मैं गरीब परिवार से आता हूं। मैं एक हाउस हेल्पर का बेटा हूं। मैं एक काम वाली बाई जो होती है उनका बेटा हूं। मेरी मां ने लोगों के घर झाड़ू पोछा किया है।
अब इस हाउस हेल्पर के बेटे की फिल्म ऑस्कर पहुंच गई है और अपनी उसी फिल्म के प्रीमियर पर विशाल इमोशनल भी हो गए। वीडियो को देखकर फैंस के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह है मेहनत का फल। एक और यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा इससे सचमुच मेरा दिल स्माइल कर रहा है।
बताते चले विशाल जेठवा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में एक टेलीविजन शो भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में अकबर की भूमिका से किया था। 2019 में उन्हें फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी के ऑपोजिट खलनायक की भूमिका में देखा गया और अब होमबाउंड के जरिए उनका एक्टिंग करियर अब एक नए मुकाम पर पहुंच जाएगा। इसमें कोई शक नहीं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
