ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हुए बोमन ईरानी लेकिन रख दी ये सिलेंडर वाली शर्त

ईरान और इजराइल पर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के रिसेंट कमेंट पर बोमन ईरानी ने मजेदार वीडियो शेयर किया है। ट्रंप ने कहा था कि वह ईरानी लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इसी पर बोमन ईरानी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे लोग शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ट्रंप को दावत देंगे लेकिन साथ में सिलेंडर लाना पड़ेगा। वुमन ईरानी ने Instagram पर फनी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। ईरानी शांति वार्ता के लिए मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के लिए तैयार हैं।

वूमन वीडियो में बोलते हैं जैसा कि आपको पता होगा यह वायरल हो रहा है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं। तीन लोग चुपचाप बुलाए भी गए हैं। बातचीत हो रही है। एक स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी जी के साथ और मैं बोमन ईरानी के साथ। मैं तैयार हूं। शांति के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं। मेरा एक ही प्रॉब्लम है। मैं वाशिंगटन नहीं जा सकता। बोमन आगे बोलते हैं बेहतर होगा कि ट्रंप मुंबई आ जाते। खासकर दादर की पारसी कॉलोनी में। ट्रंप साहब और उनका डेलीगेशन तो सबसे बेस्ट होता। हम उन्हें खाना खिलाएंगे, धन साख खिलाएंगे, कस्टर्ड खिलाएंगे।

लेकिन अगर वह एक गैस सिलेंडर लेकर आएंगे तो इससे लाइफ बहुत आसान हो जाएगी। बोमन के इस कमेंट पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों के कमेंट हैं। जावेद जाफरी ने लिखा, अगर आप खुद को बंबन ईरानी बताएंगे और कस्टर्ड गैस का फार्मूला देंगे तो ट्रंप जरूर दारलैंड आने की कोशिश करेंगे। बता दें कि बोमन ईरानी पारसी हैं और उनकी जड़े ईरान से जुड़ी हैं।

वह मुंबई में पले बड़े हैं। बता दें कि बोमन ईरानी ने यह वीडियो ट्रंप के वायरल स्टेटमेंट के बाद बनाया है। उन्होंने मीडिया से कहा था कि यूएस ईरान में सही लोगों से लगातार बातचीत कर रही है कि तेहरान एक डील चाहता है। वहीं ईरान की तरफ से ट्रंप के इस दावों की खिल्ली उड़ाई जा रही है। उनका कहना है कि ट्रंप से ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही है।

Leave a Comment