फातिमा सना शैख को लेकर उड़ती बातों पर आमिर खान का आया रिएक्शन।

एक टाइम था जब आमिर खान और फातिमा सना शेख के अफेयर की खबरें चल रही थी। यह खबरें तब खत्म हो गई जब आमिर खान ने अपनी थर्ड गर्लफ्रेंड की घोषणा कर दी और बताया कि वह तो गौरी स्प्राट को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच आमिर खान ने फातिमा सना शेख के साथ अपने बदलते रिश्ते के बारे में बात की है। यह जो बदलता रिश्ता है यह ऑफ स्क्रीन नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन बदलते रिश्ते के बारे में मैं बात कर रही हूं।

दंगल में आमिर खान ने फातिमा सना शेख के पिता का रोल निभाया था और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दोनों रोमांटिक पेयर थे। अब इस पर आमिर खान ने खुलासा किया है कि जब मैं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कर रहा था तो यह फिल्म कई सारी एक्ट्रेसेस को ऑफर हुई थी। लेकिन उन सभी एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। तो उसके बाद हमने फातिमा सना शेख को इस फिल्म के लिए साइन किया। आदित्य चोपड़ा इस कास्टिंग के अगेंस्ट था। उनका कहना था कि दंगल में आप दोनों ने बाप-ब का रोल किया है। रोमांटिक लीड के रूप में अगर आप नजर आएंगे तो थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन आमिर खान ने कहा कि यह सब ऑडियंस पे छोड़ देते हैं।

हमारी ऑडियंस जो है वो बहुत ही समझदार है और वो समझती है कि हर फिल्म में किरदार अलग-अलग होते हैं। तो इसीलिए इतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। आमिर खान ने कहा कि मैं दंगल में फातिमा सना शेख का पिता बना नजर आया था। जबकि असल जिंदगी में मैं उसका पिता नहीं हूं। और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में मैं उसका लवर बना नजर आया था। जबकि असल जिंदगी में भी मैं उसका लवर नहीं हूं। तो ऐसे में दिक्कत नहीं होनी चाहिए कास्टिंग को लेकर। कास्टिंग भी हो गई, फिल्म भी बनी।

हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। आपको बता दें कि आमिर खान की ही तरह ऐश्वर्या और शाहरुख खान की केमिस्ट्री के बारे में भी कहा गया था। जब यह दोनों जोश में भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। जबकि देवदास फिल्म में दोनों के बीच लव एंगल।

Leave a Comment