डॉन 3′: रणवीर-फरहान का झगड़ा अब आमिर के भरोसे !

डॉन थ्री विवाद में रणबीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच हुई तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। अब आमिर खान भी इस मसले से जुट गए हैं। बल्कि करण जौहर, जोया अख्तर, साजिद नाडियाडवाला और एकता कपूर सहित कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स ने आमिर को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

खबर है कि अब आमिर खान, फरहान अख्तर और रणबीर सिंह के बीच सुलह करवाएंगे। 12 फरवरी को आमिर के घर जो प्रोड्यूसर्स की मीटिंग हुई थी, वह इसी सिलसिले में हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह मीटिंग डॉन 3 से रणबीर के एग्जिट और उससे उपजे विवाद के बारे में थी और मीटिंग का निष्कर्ष यह है कि आमिर खान फरहान और रणबीर के बीच मध्यस्थता करेंगे।

इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया आमिर खान रणबीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पक्षों के अपने-अपने मसले हैं जिन पर खींचतान बनी हुई है। आमिर के घर पर जो मीटिंग रखी गई थी उसका उद्देश्य इसी मामले को सुलझाना था। वहीं बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट इस बात का खंडन कर रही है। उनकी टीम से आमिर की टीम से इस मामले पर संपर्क किया गया। उनका कहना है कि उस मीटिंग का डॉन 3 विवाद से कोई लेना देना नहीं है। बहरहाल हम याद दिला दें कि रणबीर और फरहान के बीच क्या हुआ था।

खबरें थी कि धुरंधर के बाद रणबीर सिंह डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। मगर रणबीर ने फिल्म छोड़ दी। फरहान ने इसके लिए उनसे ₹40 करोड़ का हर्जाना मांगा। बकल फरहान रणवीर की हामी के बाद ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया गया था। जबकि रणवीर का कहना है कि ड्रॉन 3 उन्होंने स्क्रिप्ट पसंद ना आने के चलते छोड़ी है। रणवीर को स्क्रिप्ट ना पसंद आना और अनप्रोफेशनलिज्म को भी अपने एग्जिट का बड़ा कारण बताया है। लिहाजा उन्होंने कहा कि हर्जाना देना तो बनता ही नहीं है। मामला इतना बढ़ गया कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी इसमें शामिल कर लिया गया। फिर भी दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी।

अब आमिर मध्यस्थ हैं या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। रही बात फरहान अख्तर और रणबीर सिंह की तो दोनों ही अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुके हैं। फरहान अख्तर हॉलीवुड फिल्म दी बीटल्स में नजर आने वाले हैं और रणबीर सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म प्रलय के काम में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स यह भी है कि फरहान ने प्रलय को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी को फोन कर फिल्म को रोकने को कहा है। फरहान का कहना है कि जब तक डॉन 3 का विवाद सुलझ नहीं जाता तब तक रणबीर की फिल्म पर काम नहीं शुरू होना चाहिए।

Leave a Comment